बैंक में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, एमपी, यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में 11,403 पदों पर भर्ती; जल्द करें आवेदन
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती निकली है। जो भी युवा ग्रेजुएशन उत्तीर्ण हैं और सरका...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 05:48:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 05:48:46 PM (IST)
ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका।HighLights
- राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर निकली वैकेंसी
- एमपी, यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में भर्ती
- एक्सपर्ट अंकुल जैन से सफलता पाने के अचूक टिप्स
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती निकली है। जो भी युवा ग्रेजुएशन उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त एवं फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रीलिम्स एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर को होगी। वहीं मेन्स एग्जाम का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री।
- एज लिमिट न्यूनतम: 20 साल
- एज लिमिट अधिकतम: 28 साल
विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति: 5 साल की छूट
- ओबीसी: 3 साल की छूट
- उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।
सैलरी: 24,050 - 64,480 रुपये प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
फीस
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और वर्ग के उम्मीदवार: 175 रुपये
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- उम्मीदवार का पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर
मेन्स एग्जाम का बदला पैटर्न
- मेन्स में 4 विषयों से 200 अंकों के 160 सवाल आएंगे। जबकि पिछले साल 2025 में 155 सवाल 200 अंकों के पूछे गए थे।
- 5 सवाल क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड वाले सेक्शन में बढ़ाए गए हैं।
- साथ में कुल समयावधि में भी 5 मिनट ज्यादा मिलेंगे। 120 की जगह 125 मिनट में पूरा पेपर सॉल्व करना होगा।
स्टेट वाइज भर्ती डिटेल
- दिल्ली एनसीटी: 415 पद
- मध्य प्रदेश: 570 पद
- उत्तर प्रदेश: 1731 पद
- उत्तराखंड: 145 पद
- राजस्थान: 392 पद
- बिहार: 491 पद
- झारखंड: 182 पद
- छत्तीसगढ़: 265 पद
- पश्चिम बंगाल: 946 पद
- मणिपुर: 42 पद
- मिजोरम: 17 पद
- ओडिशा: 337 पद
- पंजाब: 481 पद
- सिक्किम: 28 पद
- तेलंगाना: 191 पद
- अंडमान और निकोबार: 18 पद
- अरुणाचल प्रदेश: 45 पद
- गुजरात: 698 पद
- हिमाचल प्रदेश: 97 पद
- केरल: 108 पद
- लद्दाख: 06 पद
- आंध्र प्रदेश: 186 पद
- असम: 349 पद
- चंडीगढ़: 20 पद
- दादरा एवं नगर हवेली: 18 पद
- गोवा: 61 पद
- हरियाणा: 196 पद
- जम्मू एवं कश्मीर: 67 पद
- कर्नाटक: 1414 पद
- लक्षद्वीप: 11 पद
- महाराष्ट्र: 1051 पद
- मेघालय: 22 पद
- नगालैंड: 31 पद
- पुदुचेरी: 26
- तमिलनाडु: 675 पद
- त्रिपुरा: 64 पद
- दमन और दीव: 07 पद
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
- ‘Recruitment of Clerk 2024’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
एक्सपर्ट टिप्स: बैंक परीक्षा में सफलता के गुरुमंत्र
सब्जेक्ट एक्सपर्ट अंकुल जैन बता रहे हैं कि बैंक परीक्षा में किस तरह से तैयारी कर परीक्षा में सफलता पा सकते हैं:
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: कम से कम पिछले 4–5 वर्षों के प्रश्नपत्र जरूर हल करें। प्रश्नपत्र को निर्धारित समय में हल करने की आदत डालें। इससे परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की भाषा, स्तर और पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। जिन प्रश्नों में गलती हो, उन्हें दोबारा हल करें।
- रोज मॉक टेस्ट दें: प्रतिदिन कम से कम एक पूर्ण मॉक टेस्ट हल करें। टेस्ट को बिल्कुल परीक्षा की तरह समय सीमा में दें। टेस्ट के बाद गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें। यह देखें कि गलती ज्ञान की कमी, जल्दबाजी या समय प्रबंधन के कारण हुई।
कमजोर टॉपिक पहचानें: जिस अध्याय में बार-बार गलती हो रही है, उसकी अलग सूची बनाएं। कमजोर विषय को रोज 1–2 घंटे अतिरिक्त समय दें। केवल आसान या पसंदीदा विषय पढ़ने के बजाय कमजोर हिस्सों पर भी ध्यान दें। सप्ताह में एक दिन पुराने कमजोर टॉपिक का दोबारा अभ्यास करें।
बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता पर ध्यान दें: बैंक की भूमिका और कार्य समझें। मौद्रिक नीति और उससे जुड़े महत्वपूर्ण शब्दों को पढ़ें। बैंकिंग की प्रमुख शब्दावली और योजनाओं की जानकारी रखें। परीक्षा से पहले के 6 महीनों के करेंट अफेयर्स जरूर पढ़ें। आरबीआई, बैंकिंग क्षेत्र और अर्थव्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर विशेष ध्यान दें।
अंग्रेजी की तैयारी: अंग्रेजी की तैयारी के लिए रोज एक रीडिंग कंप्रीहेंशन हल करें। एरर डिटेक्शन, सेंटेंस इम्प्रूवमेंट का अभ्यास करें। प्रतिदिन एक एडिटोरियल पढ़ें और पैरा जंबल्स पर अधिक फोकस करें। रोज 20-30 नए शब्द सीखें और उनका वाक्यों में प्रयोग करें। पुराने शब्दों को भी नियमित रूप से दोहराएं।
गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक्स: गणित के इन टॉपिक्स को जैसे- प्रतिशत, अनुपात एवं समानुपात, लाभ एवं हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, समय एवं कार्य, समय, चाल एवं दूरी, औसत, आंकड़ा विश्लेषण (डीआई), संख्या श्रेणी आदि टॉपिक।
रीजनिंग की रणनीति: रीजनिंग को रटने के बजाय तर्क और पैटर्न समझकर हल करें। पजल और सिटिंग अरेंजमेंट को रोज हल करें, क्योंकि ये महत्वपूर्ण और समय लेने वाले टॉपिक हैं। कोडिंग-डिकोडिंग, सिलोगिज्म, इनक्वालिटी, ब्लड रिलेशन, डायरेक्शन टेस्ट, ऑर्डर एंड रैंकिंग और अल्फान्यूमेरिकल सीरीज को हल करें।