पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, विवाद के बाद व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से आहत एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे घायल को अस्पताल में भर्ती कर ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 03:57:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 03:57:54 PM (IST)
भोपाल में विवाद के बाद व्यक्ति ने खुद को लगाई आग (AI से जनरेट सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- घर के झगड़े ने ली 53 वर्षीय व्यक्ति की जान
- पेट्रोल डालकर खुद को किया था आग के हवाले
- हमीदिया अस्पताल में जिंदगी से जंग हारा घायल
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से आहत एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिपलानी पुलिस घटना के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है। पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने बताया कि बालविहार कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय राम सिंह निजी कार्य करते थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार को उनका घर में किसी बात को लेकर स्वजनों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर उन्होंने घर में रखा पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। घटना के तुरंत बाद स्वजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया।