“घेरा डालो डेरा डालो” आंदोलन : सड़क पर उतरे किसान, जाम लगने से यातायात हुआ प्रभावित
साेमवार को भोपाल में किसान आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान सड़काें पर नजर आए। फंदा बाईपास पर भारी प्रदर्शन के चलते सीहोर से आने वाले सभी वाहनों को कि ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 02:46:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 02:56:23 PM (IST)
किसान आंदोलन के दौरान भीड़ को रोकने लिए प्रशासन ने बैरिकेड लगाएHighLights
- सोमवार को भोपाल में किसान आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया
- सीहोर से आने वाले वाहनों को किसानों ने राेक दिया
- सड़क पर लगा जाम, यात्रियों को परेशान होना पड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। भोपाल में किसान आंदोलन ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया, जहां भोपाल के फंदा बाईपास पर भारी प्रदर्शन देखने को मिला। सीहोर से आने वाले सभी वाहनों को किसानों द्वारा रोक दिया गया, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, खासतौर पर समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी को लेकर नाराज़गी साफ नजर आई। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी फसल का उचित दाम सुनिश्चित करे, तभी वे आंदोलन समाप्त करेंगे।
उग्र होगा आंदोलन
राजधानी भोपाल में भारतीय किसान संघ द्वारा “घेरा डालो डेरा डालो” आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसानों को स्लाट बुकिंग, सम्मान निधि, भूमि अधिग्रहण, फसल बीमा और बिजली समस्याओं जैसी कई समस्याओं को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
यह भी पढ़ें- किसानों का अल्टीमेटम, दिल्ली कूच करेंगे
संघ के द्वारा सोमवार सुबह 11 बजे से एमपीनगर वृत्त व हुजूर तहसील के प्रमुख मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिनमें गेहूं खरीदी में देरी, भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा, बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से फसल नुकसान, राजस्व संबंधी कार्यों में देरी शामिल हैं।किसान संघ ने प्रशासन से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान करने मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र होगा।