पैसे के लेन-देन का Video Viral होने के बाद आयुष्मान योजना से जुड़े डॉक्टर, कंसल्टेंट सहित पांच पर 'गिरी गाज', पद से हटाया
पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अनुबंधित करने को लेकर पैसे की लेन-देन की बात ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 01:00:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 01:02:42 AM (IST)
पद से हटाए गए आयुष्मान योजना से जुड़े 5 अधिकारी-कर्मचारीHighLights
- पैसे के लेनदेन की बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल
- योजना से जुड़े डॉक्टर, कंसल्टेंट सहित पांच हटाए गए
- अंतर्गत अस्पताल को अनुबंधित करने को लेकर हुई थी बात
राज्य, ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पताल को अनुबंधित करने के लिए पैसे के लेनदेन संबंधी कथित वीडियो सामने आने के बाद लंबे समय से कार्यरत पांच अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को हटा दिया गया है। इनमें तीन डॉक्टर, कंसल्टेंट और संविदा कर्मचारी शामिल हैं। योजना के सीईओ डॉ.योगेश भरसट ने यह कार्रवाई की है।
हालांकि, इस वीडियो से इनका संबंध नहीं है। बता दें कि पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो के बाद सीईओ के पीए छोटेलाल का बर्खास्त कर दिया गया था। वह सेडमैप का संविदा कर्मचारी था। अस्पताल संचालक बनकर आए एक व्यक्ति से बातचीत का छोटेलाल का वीडियो सामने आया था।