MP में पहली बार नगरीय निकायों के लिए आधिकारिक QR कोड जारी, अब घर बैठे जमा होगा टैक्स, 25 फरवरी को लगेंगे विशेष शिविर
आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश के नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने एक बड़ी पहल की है। पहली बा ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 10:36:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 04:03:31 AM (IST)
नगरीय निकायों के लिए आधिकारिक QR कोड जारी। (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- एमपी के नगरीय निकायों में डिजिटल क्रांति
- अब घर बैठे QR कोड से जमा होगा टैक्स
- 25 फरवरी को प्रदेश में लगेंगे विशेष शिविर
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश के नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने एक बड़ी पहल की है। आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि राजस्व वसूली को गति देने के लिए पहली बार आधिकारिक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिससे करदाता घर बैठे भी ऑनलाइन बकाया राशि जमा कर सकेंगे।
25 फरवरी को निकायों में लगेंगे विशेष शिविर
वसूली अभियान के पहले चरण में बुधवार 25 फरवरी को सभी नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को बकाया कर जमा करने के लिए एक सुलभ मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी सुविधानुसार डिजिटल माध्यम या क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकें।