भोपाल के गंगानगर मल्टी में लिफ्ट झटके से गिरने से मचा हड़कंप, महिला और तीन बच्चों की बाल-बाल बची जान
कोटरा सुल्तानाबाद इलाके में शुक्रवार को गंगानगर मल्टी में एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गंगानगर मल्टी में शुक्रवार को लिफ्ट उस वक्त गिर गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 10:00:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 10:00:36 PM (IST)
भोपाल के गंगानगर मल्टी में लिफ्ट झटके से गिरी।HighLights
- भोपाल के गंगानगर मल्टी में लिफ्ट झटके से गिरी।
- महिला और तीन बच्चों की बाल-बाल बची जान।
- बार-बार हो रहे हादसे, प्रबंधन पर सवाल।
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। कोटरा सुल्तानाबाद इलाके में शुक्रवार को गंगानगर मल्टी में एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गंगानगर मल्टी में शुक्रवार को लिफ्ट उस वक्त गिर गई, जब उसमें तीन बच्चे व एक महिला बैठे हुए थे। उन्होंने लिफ्ट चालू की तो वह तीसरी मंजिल पर पहुंचकर अटक गई, अनेक प्रयास करने के बाद भी लिफ्ट आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में कुछ देर बाद लिफ्ट अचानक से पहली मंजिल पर आकर गिर गई, जिससे उनको जमकर झटका लगा।
रहवासियों ने सुरक्षित बाहर निकाला
लिफ्ट गिरने की आवाज सुन रहवासी भी बाहर आ गए, जिन्होंने नगर निगम सहित अन्य अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो रहवासियों ने लिफ्ट का गेट खोलकर महिला व बच्चों को बाहर निकाल लिया। रहवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार कंपनी द्वारा लिफ्ट का रखरखाव नहीं किया जाता है, इस वजह से बार-बार लिफ्ट खराब हो जाती है। जिसकी शिकायत नगर निगम सहित अन्य अधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन अब तक सुधार नहीं करवाया गया है।
बार-बार हो रहे हादसे, प्रबंधन पर सवाल
बता दें कि गंगानगर मल्टी में लिफ्ट गिरने की यह पहली घटना नहीं थी, इससे पहले भी घटना हुईं लेकिन खराब लिफ्ट में जिम्मेदारों द्वारा कोई सुधार नहीं करवाया गया है। इस मामले में अपर आयुक्त, निगम तन्मय वशिष्ठ शर्मा का कहना है कि गंगानगर मल्टी में जल्द ही एक रहवासी वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया जाएगा। जिससे आवश्यक रखरखाव कार्य तुरंत शुरू किए जा सकें, फिलहाल, मौजूदा कमियों को दूर कर दिया गया है।