• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'भगवान का धन चुराने वाले 60 हजार साल तक बनते हैं मल के कीड़े...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश म...और पढ़ें

By Sushil PandeyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 11:05:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 11:05:33 AM (IST)
  • Join करें
'भगवान का धन चुराने वाले 60 हजार साल तक बनते हैं मल के कीड़े...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान
भगवान का धन चुराने वाले 60 हजार साल तक मल के कीड़े बनते हैं- देवकीनंदन ठाकुर

HighLights

  1. अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने दिया बयान
  2. भगवान का धन चुराने वाले 60 हजार साल तक मल के कीड़े बनते हैं- देवकीनंदन ठाकुर
  3. रामलला के खजाने में सेंधमारी पर भड़के देवकीनंदन, कहा- दोषियों पर हो ऐसी कार्रवाई जो मिसाल बने

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि यदि शास्त्रों के ज्ञाता मंदिरों का प्रबंधन संभालेंगे तो ऐसी घटनाएं कभी नहीं होंगी, क्योंकि धर्म का वास्तविक जानकार व्यक्ति ऐसा पाप कर ही नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि शास्त्रों में स्पष्ट उल्लेख है कि जो भगवान के धन का हरण करता है, वह 60 हजार वर्षों तक मल का कीड़ा बनता है। जिस व्यक्ति को इस बात का ज्ञान होगा, वह कभी ऐसी चोरी का दुस्साहस नहीं करेगा।


IAS-IPS को धर्म का ज्ञान नहीं- देवकीनंदन ठाकुर

प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईएएस और आइपीएस अधिकारियों ने संविधान की पढ़ाई की है, उन्हें धर्म का गहरा ज्ञान नहीं होता। मंदिर के चढ़ावे की राशि उनके लिए महज एक पैसा है। इसके विपरीत, जब कोई धर्माचार्य मंदिर का प्रबंधन देखेगा, तो वहां दान में मिली राशि की चोरी नहीं होगी, बल्कि उस धन का उपयोग समाज कल्याण के लिए किया जाएगा। इसीलिए मैंने देश में सनातन बोर्ड के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और गोपाल राव से SIT की मैराथन पूछताछ, रिकॉर्ड और CCTV फुटेज खंगाले

उन्होंने आगे कहा कि एक बार इस बोर्ड का गठन हो गया, तो मंदिरों के चढ़ावे में एक पैसे की भी हेराफेरी नहीं हो सकेगी। देवकीनंदन ठाकुर ने मांग की कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की चोरी करने वाले दोषियों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।