• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपालवासियों के लिए खुशखबरी, आज से दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू हो रहीं 3 नई उड़ानें, किराया हो सकता है सस्ता

आज से भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई का हवाई कनेक्शन बढ़ने जा रहा है। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली तक दो एवं मुंबई तक एक उड़ान शु...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 01:04:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 01:04:42 PM (IST)
भोपालवासियों के लिए खुशखबरी, आज से दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू हो रहीं 3 नई उड़ानें, किराया हो सकता है सस्ता
भोपाल से आज से दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू हो रहीं 3 नई उड़ानें

HighLights

  1. आज से बढ़ेगी भोपाल से दिल्ली और मुंबई की कनेक्टिविटी
  2. एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन नई उड़ानें शुरू होंगी
  3. भविष्य में उड़ानें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई का हवाई कनेक्शन बढ़ने जा रहा है। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली तक दो एवं मुंबई तक एक उड़ान शुरू कर रही है। एक अगस्त से यह उड़ानें शुरू हो जाएंगी। कंपनी भोपाल को बेस स्टेशन बनाकर सेवाएं देगी। कंपनी ने एयरपोर्ट पर बुकिंग ऑफिस भी शुरू कर दिया है।

दिल्ली एवं मुंबई तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से आने वाले समय में इस रूट पर यात्रियों को प्रतिस्पर्धा वाले किराये में सीट मिल सकती है। इन उड़ानों की शुरूआत के साथ ही भोपाल से दिल्ली तक पांच एवं मुंबई तक तीन उड़ानें हो जाएंगी। एयर इंडिया की मुंबई उड़ान कुछ समय पहले बंद कर दी गई थी। अब इसका संचालन एआई एक्सप्रेस करेगा।


भविष्य में उड़ानें बढ़ने की संभावना

जानकारी के अनुसार भविष्य में भोपाल से एयर इंडिया की जगह एआई एक्सप्रेस की उड़ानें संचालित होंगी। एआई एक्सप्रेस ने उड़ानें शुरू करने के लिए काफी समय पहले ही स्लाट ले लिया था। कंपनी दूसरे शहरों की उड़ानें भी प्रारंभ कर सकती है।

भोपाल-दिल्ली उड़ान संख्या आईएक्स 1789 एवं 1790 का एक अगस्त से प्रभावी शेड्यूल

दिल्ली प्रस्थान सुबह 10.40 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 12.05 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 12.45 बजे, दिल्ली आगमन दोपर 02.15 बजे।

भोपाल-दिल्ली उड़ान संख्या आईएक्स 1791 एवं 1792 का शेड्यूल

दिल्ली प्रस्थान दोपहर 03.05 बजे, भोपाल आगमन शाम 04.30 बजे, भोपाल से प्रस्थान शाम 05.10 बजे, दिल्ली आगमन शाम 06.40 बजे।

यह भी पढ़ें- भोपाल से गोवा, जयपुर के बाद नवी मुंबई उड़ान भी बंद; राजा भोज एयरपोर्ट पर 18 से घटकर 13 बचीं फ्लाइट्स

भोपाल-मुंबई उड़ान संख्या आईएसक्स 1788 एवं 1798 का शेड्यूल

एक अगस्त से प्रभावी, मुंबई प्रस्थान सुबह 11.20 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 01.00 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 01.40 बजे, मुंबई आगमन दोपहर 03.25 बजे।