एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, अब एक क्लिक पर मिलेगी छुट्टी, नहीं काटने होंगे ऑफिस के चक्कर
MP News: देश के एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। छुट्टी और डेपुटेशन आदि के लिए अब उन्हें आवेदन लेकर नहीं घूमना होगा। इसके लिए पुलिस म ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 07:10:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 07:10:16 PM (IST)
एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर (AI Photo)HighLights
- पुलिसकर्मियों की जेब में होगा अपना सर्विस रिकॉर्ड
- एक लाख पुलिसकर्मियों का डेटा हुआ ऑनलाइन
- PHQ लाया HRMIS सिस्टम, अब एक क्लिक पर मिलेगी छुट्टी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। छुट्टी और डेपुटेशन आदि के लिए अब उन्हें आवेदन लेकर नहीं घूमना होगा, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम (एचआरएमआइएस) के माध्यम से वह कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी प्रगति देख सकेंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने एचआरएमआइएस बनाया है, जिसके पहले चरण का काम इस माह पूरा हो जाएगा।
इसमें उनकी सेवा पुस्तिका भी स्कैन करके ऑनलाइन की जा रही है। इसके कई मॉड्यूल हैं। इसमें पुलिसकर्मियों को कई सुविधाएं हो जाएंगी। जैसे वे अपनी सालाना गोपनीय रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। बता दें कि इसके पहले पुलिस में वर्ष 2015 से पर्सनल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस) चलता था, लेकिन इसे अपडेट नहीं किया गया। नई आवश्यकताओं की दृष्टि से तकनीकी तौर पर बहुत अच्छा साबित नहीं हो रहा था, जिससे बंद कर दिया गया।
पीआईएस की कमियों को किया गया दूर
इस कारण उसकी जगह एचआरएमआईएस लाया गया है। पीआईएस में जो कमियां थीं, उन्हें इसमें दूर किया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। लगभग दो लाख का शेष है। सर्विस रिकॉर्ड में वह अपने पुरस्कार, सजा, ली गईं और बकाया छुट्टियों का विवरण ऑनलाइन देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Budget 2026: 'डबल इंजन' सरकार में मध्य प्रदेश को मिली मामूली राहत, केंद्रीय करों के हिस्से में 2,785 करोड़ रुपये का इजाफा
बता दें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सहित कई विभागों में पहले से ही एचआरएमआईएस लागू है। कर्मचारियों की उपस्थिति को भी इससे जोड़ा गया है। पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों में लगभग 70 हजार मैदानी पदस्थापना वाले हैं। उनके लिए एचआरएमआईएस से बड़ी सुविधा हो जाएगी।