• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में नामी ब्रांडेड घी के नमूनों में बड़ी गड़बड़ी: FSSAI मानकों पर खरे नहीं उतरे गोवर्धन, द्वारकेश और धौलपुर फ्रेश

द्वारकेश घी में वनस्पति तेल के संकेत, गोवर्धन में 12 गुना ज्यादा मिला सीसा और धौलपुर घी में भी मिली गंभीर गड़बड़ी सामने आई है।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 03:48:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 03:49:02 PM (IST)
भोपाल में नामी ब्रांडेड घी के नमूनों में बड़ी गड़बड़ी: FSSAI मानकों पर खरे नहीं उतरे गोवर्धन, द्वारकेश और धौलपुर फ्रेश
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दूध, घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाइ की । सौ- विभाग

HighLights

  1. द्वारकेश घी में वनस्पति तेल के संकेत
  2. गोवर्धन घी में सीसा 12 गुना ज्यादा
  3. धौलपुर घी में भी गंभीर गड़बड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच ने बाजार में बिक रहे घी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग द्वारा लिए गए गोवर्धन प्योर काउ घी, द्वारकेश घी और धौलपुर फ्रेश प्रीमियम क्वालिटी देसी घी के नमूने एफएसएसएआइ के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

अधिकृत प्रयोगशाला रिपोर्ट में तीनों नमूनों में अलग-अलग स्तर पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी है।

वनस्पति तेल की मिलावट के संकेत

जांच में द्वारकेश घी के नमूने में बीटा-सिटोस्टेराल की मात्रा 2.38 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम मिली, जबकि शुद्ध घी में इसकी मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। यह वनस्पति तेल या वनस्पति वसा के मिश्रण का संकेत माना जाता है।

इसके अलावा बीआर रीडिंग, पोलेंस्के वैल्यू, आयोडीन वैल्यू और सैपोनिफिकेशन वैल्यू भी निर्धारित मानकों से अलग मिली।वहीं गोवर्धन प्योर काउ घी के नमूने में सीसा (लीड) की मात्रा ने चिंता बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों का भंडाफोड़, 25 क्विंटल घी, पनीर और मावा जब्त, भोपाल खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

सीसा की मात्रा अधिक

जांच में सीसा 0.241 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम मिला, जबकि निर्धारित सीमा केवल 0.02 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम है। यानी सीसे की मात्रा करीब 12 गुना अधिक पाई गई। साथ ही फैटी एसिड प्रोफाइल और आयोडीन वैल्यू में भी बदलाव मिला।

धौलपुर फ्रेश प्रीमियम क्वालिटी देसी घी के नमूने में बाडाइन टेस्ट पाजिटिव आया, जबकि शुद्ध घी में यह नेगेटिव होना चाहिए। यह तिल के तेल की मौजूदगी का संकेत देता है।

वहीं सीसे की मात्रा 0.296 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम मिली, जो तय सीमा से करीब 14.8 गुना अधिक है।