हमीदिया अस्पताल गोलीकांड: मुख्य आरोपी शादाब गेट और शाहजिब पुलिस के शिकंजे में, जलगांव और धार से हुई गिरफ्तारी
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात के दोनों मुख्य आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। शाहजिब दो दिन की पुलिस रिमांड पर है, जबकि श ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 11:31:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 11:35:48 PM (IST)
हमीदिया अस्पताल (फाइल फोटो)HighLights
- शादाब को प्रोडक्शन वारंट पर जलगांव से ला रही पुलिस
- पुलिस ने शाहजेब को मनगवां से किया गिरफ्तार
- पुलिस ने अन्य दो आरोपितों को भेजा जेल
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हमीदिया अस्पताल में गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात के दोनों मुख्य आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। शनिवार को गोलीकांड के बाद से फरार चल रहे शादाब गेट को भोपाल पुलिस जलगांव से प्रोडक्शन वारंट पर ला रही है, जबकि उसके साथी शाहजिब को पुलिस ने धार के मनगवां से गिरफ्तार किया है।
शाहजिब दो दिन की पुलिस रिमांड पर है, जबकि शादाब को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इससे पहले मामले में शामिल दो अन्य आरोपित बजरिया निवासी गुड्डू स्टेशन और शाहवर मौलाना उर्फ टैंकर को पुलिस जेल भेज चुकी है। अन्य दो फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और अशोकागार्डन थाने की टीमें जुटी हैं।
अस्पताल में मच गई थी अफरा-तफरी
गौरतलब है कि शनिवार तड़के अशोकागार्डन क्षेत्र में कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस हमले में उसका बेटा इमरान घायल हुआ था। हमलावरों ने घायल इमरान का पीछा करते हुए हमीदिया अस्पताल परिसर में भी गोलियां चलाई थीं, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी।
पुलिस कर रही गैंग की जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना पुरानी रंजिश का नतीजा थी। करीब दो साल पहले हुए विवाद के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था, जिसका अंत इस खतरनाक गोलीकांड के रूप में सामने आया।
यह भी पढ़ें- EOW की जांच पर हाई कोर्ट सख्त, बोला- 1996 में जन्मे व्यक्ति की संपत्ति की जांच 1997 से किस आधार पर
इसके अलावा जुआ-सट्टे के कारोबार को लेकर भी दोनों पक्षों का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस शादाब गेट और उसके साथियों के गिरोह की जांच भी कर रही है।