'लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं', भोपाल के कारोबारी से मांगे 10 करोड़, न देने पर दी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की धमकी
कोलार के ज्वैलर से बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। आरोपी ने वीपीएन कॉल कर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 08:36:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 08:36:01 AM (IST)
लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला। (फाइल फोटो)HighLights
- ज्वैलर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने।
- आरोपी ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया।
- वीपीएन नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कोलार क्षेत्र में एक कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश ने कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बाक्सर बनकर दो बार फोन किया और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
कारोबारी ने रुपये देने में असमर्थता जताई, तो उसने कहा कि गैंग के गुर्गे उसे निपटा कर चले जाएंगे। उसका मुंबई के राजनेता बाबा सिद्दीकी के जैसा हाल हो जाएगा। कारोबारी की शिकायत पर कोलार पुलिस ने केस दर्ज किया है।
ये है पूरा मामला
- पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय गौरव जैन पार्वती नगर (कोलार) के रहने वाले हैं। वह पेशे से ज्वैलर हैं और अन्य व्यापारों से भी जुड़े हैं। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को वॉट्सएप पर एक वीपीएन नंबर से कॉल आया था। काल करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश हैरी बाक्सर होना बताया।
- उसने कहा कि तू सोने का बड़ा व्यापारी है और बहुत रुपये कमा रहा है। 10 करोड़ रुपये तैयार रखना। अपने हितैषियों से मेरे बारे में पूछ लेना और गूगल पर नाम सर्च कर लेना। अगले दिन फिर कॉल करूंगा, तब गौरव ने फोन को नजरअंदाज कर दिया।
शुक्रवार दोपहर को दोबारा उन्हें उसी नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को फिर हैरी बाक्सर बताया और रुपयों के इंतजाम की बात पूछी। जब गौरव ने रुपये न देने की बात कही तो उसने गैंग के गुर्गों से उसे जान से मारने की धमकी दी।
बदमाश ने कहा कि उसके पास तुम्हारी पूरी रैकी है। इसके बाद आरोपित ने फोन काट दिया और गाली-गलौज के मैसेज गौरव को भेजे। शिकायत पर कोलार पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस कर रही नंबर की जांच
कॉल करने वाले ने खुद को लारेंस गैंग का बदमाश होना बताया है। पुलिस नंबर की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वीपीएन नंबर होना प्रतीत हो रहा है। मलकीत सिंह, एडिशनल डीसीपी, जोन-4