• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी पड़ी भारी, पैर फिसलते ही नीचे गिरी महिला, ट्रेन मैनेजर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दी नई जिंदगी

ट्रेन चलने के कुछ ही क्षण बाद एक महिला यात्री ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर कोच के...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 08:14:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 08:14:57 PM (IST)
चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी पड़ी भारी, पैर फिसलते ही नीचे गिरी महिला, ट्रेन मैनेजर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दी नई जिंदगी
घायल महिला यात्री।

HighLights

  1. ट्रेन के पहियों के नीचे जाने से बाल-बाल बची महिला
  2. रेलवे ने फिर की यात्रियों से सुरक्षित सफर की अपील
  3. ट्रेन मैनेजर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दी नई जिंदगी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर अकसर ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां यात्रियों की थोड़ी सी जल्दबाजी बड़े हादसे का कारण बन जाती है। कई बार चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। लेकिन मंगलवार को भोपाल स्टेशन पर एक ऐसी घटना हुई, जहां एक रेलकर्मी की सतर्कता और तुरंत लिए गए निर्णय ने एक महिला यात्री को नया जीवन दे दिया।

अमरकंटक एक्सप्रेस के नीचे जाने से बची महिला यात्री

प्लेटफार्म चार का है मामला भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-4 पर ट्रेन संख्या 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस निर्धारित समय चार बजे रवाना हुई थी। ट्रेन चलने के कुछ ही क्षण बाद एक महिला यात्री ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर कोच के नीचे जाने लगी। यह देखकर मौके पर मौजूद ट्रेन मैनेजर अभिषेक परसाई ने बिना एक पल गंवाए अपने ब्रेकवान से तत्काल प्रेशर ड्राप कर इमरजेंसी ब्रेकिंग कर ट्रेन रुकवा दी। उनकी तत्काल की गई कार्रवाई से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।


इटारसी में मिलेगी चिकित्सा सहायता

भोपाल से पिपरिया जा रही थी यात्री घायल महिला सीमा ठाकुर, जो भोपाल से पिपरिया की यात्रा कर रही थीं। उनको तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। साथ ही घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई और आगे के उपचार के लिए इटारसी स्टेशन पर चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर सावन तक... जुलाई में व्रत-त्योहारों की धूम, 25 जुलाई को थम जाएंगे मांगलिक कार्य

रेल प्रशासन ने की ट्रेन मैनेजर अभिषेक परसाई की सराहना

भोपाल मंडल रेल प्रशासन ने ट्रेन मैनेजर की सतर्कता और जिम्मेदारी निभाने की सराहना की। प्रशासन ने कहा कि इस घटना ने दिखाया है कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें और ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से यात्रा करें।