MP में हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचने की सलाह
आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। संस्थान ने गर्मी से सावधानी, स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी नारे के साथ लोगों से अ ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 26 May 2026 10:30:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 10:30:15 PM (IST)
आपदा प्रबंध संस्थान ने जारी की गाइडलाइन। (AI से जेनरेट की गई इमेज)HighLights
- भीषण गर्मी और लू के प्रकोप पर आपदा प्रबंध संस्थान की स्वास्थ्य एडवाइजरी
- दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप से बचने और खान-पान में सावधानी की सलाह
- खान-पान में चाय-कॉफ़ी और शराब से दूरी बनाने के भी दिए कड़े निर्देश
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में लगातार चढ़ते पारे और लू के प्रकोप को देखते हुए आपदा प्रबंध संस्थान भोपाल ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। संस्थान ने "गर्मी से सावधानी, स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी" नारे के साथ लोगों से अत्यधिक गर्मी में सुरक्षित रहने को कहा है।
लू से बचाव के लिए गाइडलाइन और सावधानियां
आपदा प्रबंध संस्थान द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, लू से बचने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना सबसे जरूरी है, भले ही प्यास न लगी हो। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच सीधी धूप में बाहर निकलने से बचने, सूती व हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और बाहर जाते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढकने की सलाह दी गई है। खान-पान में हल्का व पौष्टिक भोजन लेने और शराब, चाय-कॉफ़ी व कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे कैफीन युक्त पदार्थों से दूरी बनाने को कहा गया है।