IAS संतोष वर्मा
मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर संतोष वर्मा एक बार फिर से विवादों में हैं। वह फर्जीवाड़े और फरेब को लेकर जेल की हवा भी खा चुके हैं। अब अजाक्स के नए-नए प्रदे ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 09:40:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Dec 2025 09:40:16 PM (IST)
आईएएस संतोष वर्मा ने अपने बयान को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर संतोष वर्मा एक बार फिर से विवादों में हैं। वह फर्जीवाड़े और फरेब को लेकर जेल की हवा भी खा चुके हैं। अब अजाक्स के नए-नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तो ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दे दिया है। रासलीला के कथित आरोपों को लेकर चर्चा में रहे संतोष वर्मा को अपने बेटे के लिए ब्राह्मण बहू चाहिए, यह जब तक नहीं मिलती है, तब तक इन्हें आरक्षण का लाभ मिलते रहना चाहिए।
अजाक्स प्रांताध्यक्ष बनने के बाद आईएएस संतोष वर्मा एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनाता, तब तक आरक्षण जारी रहे। इस बेशर्मी वाली बात पर विवाद छिड़ गया। उन्हें यह नहीं बता कि देश में आरक्षण आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों के लिए दिया जाता है।
वहीं, मध्य प्रदेश में इस विवादित आईएएस अफसर संतोष वर्मा के फरेब के कई किस्से मशहूर हैं। महाशय राज्य सेवा के अधिकारी थे। प्रमोशन से आईएएस बने हैं। आईएएस बनने के लिए संतोष वर्मा ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। इसके लिए जज के नाम से फर्जी साइन भी किए थे। इसे लेकर लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद संतोष वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जेल की हवा खानी पड़ी थी।