• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अशोकनगर में फर्जी 'क्राइम ब्रांच' बनकर लूटे 1.30 करोड़; ठगी के पैसे से खरीदी चांदी की चप्पल और लग्जरी गाड़ियां

पुलिस ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर 1 करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले गैंग के बारे में अहम खुलासे किए हैं। ठगी की रकम से खरीदी गई लगभग 70 लाख र...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 13 May 2026 03:04:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 03:07:41 PM (IST)
  • Join करें
अशोकनगर में फर्जी 'क्राइम ब्रांच' बनकर लूटे 1.30 करोड़; ठगी के पैसे से खरीदी चांदी की चप्पल और लग्जरी गाड़ियां
मामले का खुलासा करते हुए टीआई आरपीएस चौहान। नईदुनिया।

HighLights

  1. महिंद्रा थार, आईफोन और एप्पल नोटबुक जैसे महंगे शौक पूरे किए; करीब 70 लाख का माल जब्त
  2. ठगी के पैसों से तांत्रिक महिला ने चांदी की चप्पलें और 50 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बनवाए
  3. खुद को पुलिस अफसर बताकर गैंग ने युवती को डराया और उससे 1.30 करोड़ रुपये ऐंठ लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। ठगी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन अशोकनगर का यह मामला आपकी आंखें खोल देगा। यहाँ एक शातिर गैंग ने खुद को 'क्राइम ब्रांच' का अधिकारी बताकर एक युवती को प्रेम जाल और ब्लैकमेलिंग के जरिए "1 करोड़ 30 लाख रुपये" का चूना लगा दिया। इस ठगी की रकम से आरोपियों ने जो ऐशो-आराम की चीजें खरीदीं, उन्हें देखकर पुलिस भी दंग रह गई।

चांदी की चप्पल और लग्जरी लाइफ

पुलिस रिमांड में खुलासा हुआ कि ठगी की राशि से गैंग की तांत्रिक महिला ने चांदी की चप्पलें तक बनवाई थीं। आरोपियों ने केवल गहने ही नहीं, बल्कि 70 लाख रुपये की संपत्ति और लग्जरी सामान का अंबार लगा दिया था।


क्या-क्या हुआ जब्त? (ठगी की शॉपिंग लिस्ट)

गाड़ियां: महिन्द्रा थार और नई स्कूटी।

गैजेट्स: 2 आईफोन और एप्पल नोटबुक।

गहने: करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण।

लग्जरी: महंगे कॉस्मेटिक, महंगी घड़ियां, बड़ा फ्रिज और वॉशिंग मशीन।

naidunia_image

ब्लैकमेलिंग का खेल

पीड़िता ने एसपी को दिए आवेदन में बताया था कि आरोपी आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आर्यन सोनी, आकाश चौहान और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसे डरा-धमकाकर अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहकर डराया।

आरोपियों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़िता से करीब 1.30 करोड़ रुपये की ठगी की और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से शुरू हुआ सफर अश्लील वीडियो तक पहुंचा, फिर फर्जी अफसर की एंट्री, ऐसे महिला से 4 ठगे 1.3 करोड़

फॉरेंसिक जांच कर रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी आदित्य तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस अब आरोपियों के मनी ट्रेल और मोबाइल-लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके।