भोपाल के अशोका गार्डन में मोबाइल चोरी के विवाद के बाद गले पर मारी थी छुरी,15 दिन बाद मौत
घटना एक मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। कैलाश नगर सेमरा निवासी 27 वर्षीय अंकित जोशी ड्राइवर था। उसी इलाके में रहने वाले रिश्तेदार के घर मोहित राव किराय ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 08:10:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 08:36:16 PM (IST)
भोपाल में चाकूबाजी की घटना।HighLights
- पुलिस ने हत्या के प्रयास के बाद हत्या का मामला दर्ज किया, आरोपित जेल में है।
- घटना एक मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। 27 वर्षीय अंकित जोशी ड्राइवर था।
- उसी इलाके में रहने वाले रिश्तेदार के घर मोहित राव वहां पर किराये से रहता था।
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। अशोकागार्डन के कैलाश नगर सेमरा में मोबाइल चोरी के शक में मारपीट में गले पर छुरी मारने से घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार रात को मौत हो गई। मंगलवार को हमीदिया अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
स्वजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने युवक की गर्दन पर पीछे से चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी गर्दन की नस कट गई थी। साथ ही परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में सही तरीके से कार्रवाई नहीं की गई ।
अशोकागार्डन थाने के एसआई केपी सिंह ने बताया कि घटना एक मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। कैलाश नगर सेमरा निवासी 27 वर्षीय अंकित जोशी ड्राइवर था। उसी इलाके में रहने वाले रिश्तेदार के घर मोहित राव किराये से रहता था। मोहित ने अंकित पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान मोबाइल मिल भी गया था,लेकिन विवाद के दौरान ही आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे अंकित के गर्दन और पेट में गंभीर चोट आई। घायल अंकित को पहले जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाॅक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां उसका इलाज चल रहा था। करीब 15 दिन तक इलाज के बाद बीती रात उसकी मौत हो गई।
स्वजनों का आरोप- पीछे से किया गया हमला
मृतक के स्वजनों का कहना है कि मोहित राव ने उनके भाई पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगा रहा था। इस संबंध में बात करने अंकित उसके घर गया था। वहां आरोपी की बहन ने बताया कि मोबाइल उसके पास है और अंकित ने चोरी नहीं की है। इसके बाद अंकित खड़ा था और इसी दौरान मोहित राव ने पीछे से गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से गर्दन की नस कट गई और अंकित का शरीर सुन्न पड़ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल
मृतक के स्वजनों पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। मृतक के भाई का आरोप है कि घटना के बाद जब 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची, और एफआईआर में घटनाक्रम को सही तरीके से नहीं लिखा गया है ।इस पर एसआइ केपी सिंह का कहना है कि आरोपित को उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।