• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

थाने में एडवोकेट से मारपीट केस में नया मोड़, भोपाल में निलंबित TI पर FIR दर्ज कराने की मांग लेकर सड़क पर उतरे वकील

भोपाल के जहांगीराबाद थाने में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई कथित मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। विवाद...और पढ़ें

By Brajendra rishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 12:47:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 02:45:48 PM (IST)
थाने में एडवोकेट से मारपीट केस में नया मोड़, भोपाल में निलंबित TI पर FIR दर्ज कराने की मांग लेकर सड़क पर उतरे वकील
भोपाल में थाने में हंगामे के बाद जहांगीराबाद थाना प्रभारी सस्पेंड

HighLights

  1. एडवोकेट राकेश रावल मामले में भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन
  2. भोपाल में थाने में हंगामे के बाद जहांगीराबाद थाना प्रभारी सस्पेंड
  3. निलंबित TI पर FIR दर्ज कराने की मांग लेकर सड़क पर उतरे वकील

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाने में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई कथित मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। विवाद बढ़ता देख जहांगीराबाद थाना प्रभारी (TI) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वकील सिर्फ यहीं नहीं रुके हैं। उन्होंने बुधवार को वकील कोर्ट के सामने जाम करके निलंबित थाना प्रभारी पर केस दर्ज करने की मांग की है।

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि बैरागढ़ कलां निवासी और 21 वर्षों से वकालत कर रहे वरिष्ठ एडवोकेट राकेश रावल के साथ मंगलवार रात जहांगीराबाद थाना परिसर में कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई थी। दरअसल मंगलवार रात खटलापुरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैफिक में रुकावट के चलते एडवोकेट राकेश रावल और ट्रैफिक एसीपी के बीच कहासुनी हो गई थी।


इसके बाद पुलिस बल वकील को जहांगीराबाद थाने ले आया, जहां थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे।

थाने में वकीलों का भारी हंगामा

घटना की सूचना फैलते ही सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता जहांगीराबाद थाने पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर कोर्ट में भिड़े दो वकील, कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी जिला बदर अधिवक्ता पर मारपीट का केस

ACP ने दिया था निष्पक्ष जांच का आश्वासन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) शैलेंद्र सिंह ने पहले मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। हालांकि, वकीलों के लगातार बढ़ते आक्रोश और मामले की गंभीरता को देखते हुए जहांगीराबाद टीआई को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।