• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जनता को भिखारी कहने वाले BJP नेता को सत्ता का अहंकार, जीतू पटवारी ने कहा- मिलेगा जवाब

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता को भगवान बताने ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 08:45:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 08:56:39 PM (IST)
  • Join करें
जनता को भिखारी कहने वाले BJP नेता को सत्ता का अहंकार, जीतू पटवारी ने कहा- मिलेगा जवाब
भाजपा सरकार पर जनता को अपमानित करने का आरोप।

HighLights

  1. प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस का हमला।
  2. जनता को भिखारी कहना अपमानजनक - पटवारी।
  3. जनता के हक की आवाज उठाना अपराध नहीं।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया . भोपाल : चुनाव के समय जनता को सिर-माथे पर बैठाने वाले भाजपा नेताओं को सत्ता का ऐसा अहंकार हुआ कि वे उन्हें भिखारी करार देने लगे। यह जनता का अपमान है और इसका जवाब भी समय आने पर मिलेगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान को लेकर सरकार को घेरते हुए कही।

पटवारी बोले- सीएम की नहीं आई प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि मंत्री के इस बयान पर न तो मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की प्रतिक्रिया आई और न ही भाजपा संगठन ने ही कुछ कहा। इससे साफ पता चलता है कि चाल, चरित्र और चेहरे के दुहाई देने वाली पार्टी की स्थिति क्या है।


वोट के "व्यापारी"

जनता को कह रहे "भिखारी"

😡 | @narendramodi pic.twitter.com/1yyfSms5m1

— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 2, 2025

पटवारी ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए जनता को भगवान बताकर वोट मांगती है, मगर जब जनता अपने हक की बात करती है, तो उसे भिखारी कहा जाता है।

अपनी आवाज उठाना अपराध है?

क्या लोकतंत्र में अपने हक, अधिकार और सम्मान के लिए अपनी आवाज उठाना अपराध है? आज प्रदेश में जनता परेशान है। कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के साथ महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

भाजपा ने चुनाव के समय महिला, किसान और युवाओं से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। जब इसको लेकर सवाल उठाया जाता है तो उन्हें भिखारी करार दे दिया जाता है। यह कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।