• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत, जोधपुर और चेन्नई के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन; गुना, बीना और इटारसी में भी ठहराव

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जोधपुर और चेन्नई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

By anjalisingh tomarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 11:00:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 11:03:00 PM (IST)
  • Join करें
भोपाल मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत, जोधपुर और चेन्नई के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन; गुना, बीना और इटारसी में भी ठहराव
भोपाल मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत( फाइल फोटो)

HighLights

  1. जोधपुर-चेन्नई के बीच पांच ट्रिप के लिए चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन
  2. भोपाल, बीना, गुना और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त यात्रा विकल्प
  3. गर्मी की छुट्टियों में वेटिंग टिकट के दबाव को कम करने में मिलेगी मदद

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जोधपुर और चेन्नई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष रेलसेवा का लाभ भोपाल मंडल के यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि यह ट्रेन रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर संचालित होगी। इससे भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

ये रहेगा टाइम टेबल

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई साप्ताहिक स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक कुल पांच ट्रिप के लिए प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से रात 9:20 बजे रवाना होगी और सोमवार को शाम 9 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 30 जून से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी।


इन यात्रियों को होगा फायदा

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा जो भोपाल, विदिशा, गुना, इटारसी और आसपास के क्षेत्रों से चेन्नई तथा दक्षिण भारत की ओर यात्रा करते हैं। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग की स्थिति में यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी।

वैकल्पिक रेल सुविधा मिलेगी

साथ ही जिन परिवारों ने छुट्टियों, नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा या अन्य कार्यों के लिए यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें वैकल्पिक रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन के भोपाल और इटारसी जैसे प्रमुख जंक्शनों से गुजरने के कारण यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा नागपुर, विजयवाड़ा और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों तक पहुंचने वाले यात्रियों को भी इस विशेष रेलसेवा से सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- महंगे शौक पूरे करने के लिए बनाई लूट गैंग, स्पोर्ट्स बाइक से देते थे वारदात को अंजाम; भोपाल पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा