• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार लेने वाली है 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज, विकास कार्यों के लिए होगा खर्च

मध्य प्रदेश सरकार बाजार से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लेने जा रही है। इसके बाद इस फाइनेंशियल ईयर में लिया गया कुल कर्ज 13500 करोड़ रुपये से ऊप...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:11:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:14:22 AM (IST)
  • Join करें
मध्य प्रदेश सरकार लेने वाली है 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज, विकास कार्यों के लिए होगा खर्च
दो चरणों में 1200 करोड़ रुपये और 1600 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मध्य प्रदेश पर कुल लोन 5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच जाएगा
  2. वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार दो चरणों में बॉन्ड जारी होंगे
  3. आरबीआई के ई-कुबेर के जरिए नीलामी होगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में एमपी सरकार द्वारा लिया गया कर्ज साढ़े तेरह हजार रुपये के ऊपर चला जाएगा। मध्य प्रदेश में सरकार पर टोटल लोन बढ़कर 5 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच जाएगा।

इसके लिए एमपी सरकार की ओर अधिसूचना जारी कर बताया की दो स्टेप्स में बॉन्ड जारी होंगे। दो चरणों में 1200 करोड़ रुपये और 1600 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। सरकार के वित्त विभाग के अनुसार यह लोन 8 साल के लिए लिया जाएगा।


1600 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश एसजीएस-2034 के री-इश्यू से इसे जुटाया जाएगा। वहीं 1200 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश एसजीएस-2048 से जुटाया जाएगा और इस लोन को 22 साल के लिए लिया जाएगा। आरबीआई के ई-कुबेर के जरिए ही इन दोनों बॉन्ड की नीलामी होगी।

मध्य प्रदेश में विकास कार्यों के लिए खर्च होगा यह धन

मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार कर्ज से लिया गए रुपये, विकास के कार्यों के लिए इसे खर्च किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति प्राप्त कर ली है। प्रदेश में सार्वजनिक परियोजनाओं जैसे बिजली व्यवस्था, सिंचाई व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और जल संसाधन के लिए इसका उपयोग किया जाना है।