MP हाउसिंग बोर्ड के पेंशनर्स को को बड़ा तोहफा, 2% अतिरिक्त महंगाई राहत मंजूर, श्रमिकों के लिए बनेंगे 5000 घर
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समीक्षा बैठक मंगलवार को भोपाल में हु ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 10:36:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 10:36:29 PM (IST)
पेंशनर्स को 2% अतिरिक्त महंगाई राहत।HighLights
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा फैसला
- भोपाल में श्रमिकों को मिलेंगे अपने घर
- पेंशनर्स को 2% अतिरिक्त महंगाई राहत
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समीक्षा बैठक मंगलवार को भोपाल में हुई। मंत्री ने श्रमिक वर्ग को रहने के लिए प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के समीप पांच हजार एलआइजी और ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन से चार मंजिला इमारतें बनाई जाएं, जिससे सीमित भूमि का अधिकतम उपयोग हो सके। औद्योगिक क्षेत्रों के पास आवास होने से कर्मचारी वर्ग के समय और संसाधनों की बचत होगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और जीवन स्तर में सुधार आएगा।
पेंशनर्स को महंगाई राहत
बैठक में मंडल के पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स को सातवें वेतनमान के अंतर्गत दो प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत स्वीकृत की गई। इसके साथ ही, पारदर्शिता और व्यवस्थाओं के सरलीकरण के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए मंडल की आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों में मूल क्रेता के साथ अन्य नाम जोड़ने या विलोपित करने संबंधी पूर्ववर्ती परिपत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
बजट अनुमोदन और आगामी योजनाओं को स्वीकृति
वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट एवं आगामी वार्षिक बजट का अनुमोदन करने के साथ मंडल की 'आवासीय पुनर्विकास योजना' तथा 'सुराज योजना' के वार्षिक कार्यक्रमों को सम्मिलित करने की भी स्वीकृति दी गई, जिससे प्रदेश के शहरी अधोसंरचना को नई गति मिलेगी। इस दौरान अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, मंडल आयुक्त गौतम सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।