• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एम्स भोपाल की बड़ी पहल: शुरू हुई 'केप' सुविधा, मरीजों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

एम्स भोपाल ने कैंसर मरीजों को उपचार के साथ-साथ हरसंभव मदद पहुंचाने के उद्देश्य से कैंसर एजुकेशन एंड पेशेंट एम्पावरमेंट (केप) सुविधा की शुरुआत की है।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 01:36:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 02:10:38 PM (IST)
  • Join करें
एम्स भोपाल की बड़ी पहल: शुरू हुई 'केप' सुविधा, मरीजों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
एम्स भोपाल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुई केप सुविधा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एम्स भोपाल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुई केप सुविधा
  2. मरीजों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
  3. एम्स के अन्य विभागों में भी इसका विस्तार किया जाएगा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एम्स भोपाल ने कैंसर मरीजों को उपचार के साथ-साथ हरसंभव मदद पहुंचाने के उद्देश्य से कैंसर एजुकेशन एंड पेशेंट एम्पावरमेंट (केप) सुविधा की शुरुआत की है। इस अभिनव केंद्र का दौरा हाल ही में टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के निदेशक डा. पंकज चतुर्वेदी और प्रोफेसर एमेरिटस डा. सुमित गुजराल ने किया। उन्होंने एम्स भोपाल की इस पहल को रोगी-केंद्रित देखभाल का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल करार दिया।

कैंसर मरीजों और परिजनों के लिए बड़ा सहारा

एम्स भोपाल के निदेशक प्रो. डा. माधवानन्द मौजूद रहे। यह केंद्र कैंसर मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक बड़े सहारे के रूप में काम करेगा। केप सुविधा का मुख्य उद्देश्य मरीजों को कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, उपचार और पुनर्वास से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से मरीजों को सरकारी योजनाओं और बीमा लाभों के बारे में वित्तीय मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, जिससे आर्थिक बोझ कम हो सके।


मरीजों की चुनौतियों को समझेगा

डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कैंसर से लड़ना केवल दवाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों और परिवारों को सशक्त बनाना और सामाजिक कलंक (स्टिग्मा) को खत्म करना भी अनिवार्य है। यह केंद्र शोध के जरिए मरीजों की चुनौतियों को समझेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए डेटा विश्लेषण भी करेगा।

प्रो. माधवानन्द कर ने बताया कि फिलहाल इसे आन्कोलाजी विभाग में शुरू किया गया है, लेकिन भविष्य में एम्स के अन्य विभागों में भी इसका विस्तार किया जाएगा। यह केंद्र मध्य भारत के हजारों कैंसर मरीजों के लिए एक व्यापक सहयोगी तंत्र बनकर उभरेगा।