
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में जुलाई में 9 लाख 26 हजार 737 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे टैरिफ का लाभ मिला। सोलर आवर्स यानी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली इस्तेमाल करने पर पात्र उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
जुलाई में भोपाल रीजन के 7 लाख 59 हजार 792 उपभोक्ताओं को 8 करोड़ 39 लाख 90 हजार रुपए और ग्वालियर रीजन के 1 लाख 66 हजार 945 उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 56 लाख 53 हजार रुपए की छूट मिली।
कंपनी के अनुसार 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड वाले उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलती है और मोबाइल ऐप के जरिए रियल टाइम खपत देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- एमपी के किसानों की बनेगी डिजिटल पहचान... मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ, खेत तक पहले पहुंचेगी खाद
इससे उपभोक्ता खपत नियंत्रित कर बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। जानकारी के लिए 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।