MP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, गुना के SP अंकित सोनी का तबादला, हितिका वसल होंगी नई पुलिस अधीक्षक
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आज रविवार, 22 मार्च 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 08:11:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 08:11:26 PM (IST)
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में फेरबदल।HighLights
- मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में फेरबदल
- हितिका वसल होंगी गुना की नई एसपी
- गुना एसपी अंकित सोनी का तबादला
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आज रविवार, 22 मार्च 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में गुना जिले के पुलिस अधीक्षक को बदला गया है।
प्रमुख नियुक्तियां
- अंकित सोनी (IPS 2017): गुना जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) पद से हटाकर अब उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
- हितिका वसल (IPS 2017): वर्तमान में सेनानी, 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर में कार्यरत हितिका वसल को अब गुना जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।
![naidunia_image]()