रैगिंग के गढ़ में तब्दील हो रहा मैनिट? 6-7 सीनियर्स ने मिलकर जूनियर छात्र को पीटा, यूजीसी हेल्पलाइन ने माना 'गंभीर मामला'
MP News: मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में इस माह तीसरी रैगिंग की घटना यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में दर्ज की गई है। शनिवार को एक और रैगि ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 10:00:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 10:00:27 PM (IST)
मैनिट में सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- मैनिट में एक ही महीने में रैगिंग की तीसरी बड़ी घटना
- जूनियर को पीटने वाले सीनियर्स पर गाज गिर सकती है
- यूजीसी हेल्पलाइन ने इस प्रकरण को गंभीर मामला माना है
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में इस माह तीसरी रैगिंग की घटना यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में दर्ज की गई है। शनिवार को एक और रैगिंग की घटना सामने आई है। इसमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थी को छह से सात विद्यार्थियों ने पीटा है। जूनियर विद्यार्थी ने सभी सीनियर विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यूजीसी हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
हेल्पलाइन पर प्रकरण को गंभीर श्रेणी में डाला गया
हेल्पलाइन ने जूनियर विद्यार्थी की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए मैनिट प्रबंधन को तत्काल कार्रवाई कर सूचित करने को कहा है। वहीं हेल्पलाइन पर प्रकरण को गंभीर प्रकरण की श्रेणी में डाल दिया है। मैनिट प्रबंधन ने दर्ज शिकायत पर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इसके चलते सुरक्षा अधिकारी और एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष द्वारा संस्थान के परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़ें- भोपाल के उद्योगों को अब बिना रुकावट मिलेगी बिजली, अब मेंटेनेंस के लिए नहीं लेना होगा शटडाउन
घटना में जूनियर द्वारा बताए गए शिकायत के स्थान और समय पर घटना को देखा जा रहा है। मैनिट प्रबंधन सोमवार को इस प्रकरण के संबंध में जूनियर विद्यार्थी और सीनियर्स विद्यार्थियों से हुए विवाद के संबंध में अन्य विद्यार्थियों से भी पूछताछ करेगा। बता दें, कि जनवरी में दर्ज हुई दो शिकायतों में मैनिट प्रबंधन जांच करने में जुटा हुआ है। इस संबंध में जल्द ही सीनियर विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।