भोपाल में दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा की मौत, साला और दोस्त घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण शिवनारायण को तत्काल बैरसिया अस्पताल ले जाया गया ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 06:06:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 06:10:26 PM (IST)
भोपाल में सड़क हादसा।नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया मोड़ के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे जीजा की मौत हो गई, जबकि उसका साला और एक अन्य मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय शिवनारायण निवासी ग्राम गणेशपुरा, जिला राजगढ़ सोमवार शाम करीब छह बजे अपने साले रामेश्वर और मित्र दिलीप लोवंशी के साथ बाइक से ग्राम रामपुड़िया की ओर जा रहे थे। बाइक रामेश्वर चला रहा था।
जैसे ही उनकी बाइक इमलिया मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर पहुंची, नरसिंहगढ़ की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित दूध के कंटेनर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण शिवनारायण को तत्काल बैरसिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, रामेश्वर और दिलीप को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।घटना के बाद टैंकर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।जल्द ही आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।