भोपाल में आईएसबीटी के सामने इंदौर के साॅफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूटा
वह भोपाल पहुंचने के बाद बस स्टैंड के सामने फोन पर बात करते हुए टहल रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाश उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। शिकायत पर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 08:34:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 08:38:11 PM (IST)
भोपाल में हुई मोबाइल स्नैचिंग की घटना।HighLights
- इंदौर के सुयष कुमार पांडे पेशे से इंजीनियर हैं।
- वह अपने जीजा के साथ अनूपपुर जा रहे थे।
- शनिवार सुबह पांच बजे बस से भोपाल पहुंचे थे।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) के सामने इंदौर के साफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूट हो गई। युवक इंदौर से भोपाल होकर अनूपपुर जा रहा था।
वह भोपाल पहुंचने के बाद बस स्टैंड के सामने फोन पर बात करते हुए टहल रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाश उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। शिकायत पर गोविंदपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार सुयष कुमार पांडे इंदौर के रहने वाले हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। वह अपने जीजा के साथ अनूपपुर जा रहे थे। वे शनिवार सुबह करीब पांच बजे बस से भोपाल पहुंचे थे।
आईएसबीटी से ही वह बस से अनूपपुर जा रहे थे। इस बीच मुख्य रास्ते पर वह फोन हाथ में लेकर टहल रहे थे, सुबह करीब पांच बजे पीछे से आए बदमाश उनसे मोबाइल झपटकर भाग निकले। वह बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख पाए थे।
फोन पर बात कर रहे छात्र के हाथ से झपटा मोबाइल
- चेतक ब्रिज के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने एक छात्र के हाथ से मोबाइल झपट लिया। 22 वर्षीय मधुर तिवारी गौतम नगर में रहता है और पास ही एक कोचिंग में पढ़ाई करता है।
- गोविंदपुरा पुलिस को उसने बताया कि गुरूवार शाम करीब 7:30 बजे वह दोस्त के साथ पैदल घूमने निकला था। वह चेतक ब्रिज से अपने रूम जा रहा था।
- वह फोन पर एक अन्य दोस्त से बात कर रहा था, तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पीछे से उसका मोबाइल झपट लिया और भाग निकले।
- गोविंदपुरा पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपितों की तलाश कर रही है।