• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में 2306 सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, पटवारी समेत 61 विभागों में भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 भर्ती 2026 के 2306 पदों के लिए आवेदन शुरू किए। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, परीक्ष...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 08:13:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 08:15:22 PM (IST)
MP में 2306 सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, पटवारी समेत 61 विभागों में भर्ती, ये है आवेदन की लास्ट डेट
MP में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 2306 पदों पर ग्रुप-2 उपसमूह-4 भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
  2. 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम अवसर रहेगा।
  3. 22 सितंबर से कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 61 विभागों और संस्थाओं में 2106 पद तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पटवारी के 200 पद शामिल हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 18 अगस्त तक आफिशियल वेवसाइट website: www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पटवारी के 200 पदों पर भर्ती

एमपीईएसबी की नियम पुस्तिका के अनुसार पटवारी के 200 पदों पर भर्ती भी इसी संयुक्त परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। पटवारी पद के लिए पात्रता, आयु सीमा और चयन संबंधी नियम अलग से लागू होंगे। भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए पेज पर दिए क्यूआर कोड को स्कैन करें।


भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 4 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 18 अगस्त 2026
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि- 23 अगस्त 2026
  • परीक्षा प्रारंभ- 22 सितंबर 2026 से

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान अथवा सीपीसीटी (सीपीसीटी) स्कोर कार्ड अनिवार्य है। हालांकि पटवारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रोबेशन अवधि के तीन वर्ष के भीतर सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की छूट दी गई है। मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी अनिवार्य होगा।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये रहेगा। इसके अलावा एमपी आनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये तथा रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क देना होगा।

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए 200 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित होगी। प्रश्नपत्र में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, कंप्यूटर ज्ञान तथा सामान्य प्रबंधन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट और संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

पदों का विवरण

  • मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सहायक उप निरीक्षक सहित) 530
  • पंचायत राज संचालनालय 373
  • एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन 118
  • आयुक्त सहकारिता 105
  • महिला एवं बाल विकास विभाग 88
  • उद्योग संचालनालय 45
  • अन्य विभाग एवं संस्थान 1,047