MP Board Result 2026: 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का परिणाम, यहां देखें Direct Link
मध्य प्रदेश बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 15 अप्रैल 2026 को दोनों कक्षाओं के ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 05:37:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 10:49:09 PM (IST)
MP Board Result 2026HighLights
- 15 अप्रैल 2026 को एक साथ घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम
- 2nd फेज की परीक्षाओं के कारण इस बार समय से पहले आ रहा है रिजल्ट
- मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम की जाएगी घोषणा
एजुकेशन डेस्क। मध्य प्रदेश बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 15 अप्रैल 2026 को दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाने वाले है। इस साल 2nd फेज की बोर्ड परीक्षाओं (7 मई से 25 मई) के आयोजन को देखते हुए मंडल ने रिजल्ट जल्दी जारी करने का फैसला लिया है, ताकि छात्रों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
नतीजों की घोषणा और सम्मान समारोह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट का आधिकारिक एलान करेंगे। इस दौरान दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट (टॉपर्स सूची) भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें रोल नंबर
छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए केवल अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन और पोर्टल पर डेटा अपलोड करने का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया है।
कहां और कैसे देखें परिणाम?
रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर लिंक एक्टिव हो जाएगा...
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
स्मार्टफोन न होने पर SMS से देखें रिजल्ट
यदि इंटरनेट की समस्या हो या वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो छात्र एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं...
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर MPBSE10 या MPBSE12 (स्पेस) अपना रोल नंबर लिखें।
- इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट इनबॉक्स में आ जाएगा।
ऐप और डिजीलॉकर पर भी सुविधा
वेबसाइट के अलावा, छात्र MPBSE मोबाइल ऐप और डिजीलॉकर के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- मौसम विभाग की चेतावनी... MP से लेकर UP तक चलेगी हीटवेव, देश के कई हिस्सों में पारा पहुंचेगा 45 के पार