• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Cabinet Meeting: एमपी में मंडी टैक्स डेढ़ परसेंट किया गया, कपास पर घटाया; 15 जून से आगे नहीं बढ़ेगी ट्रांसफर की तारीख

सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई एमपी मंत्रिमंडल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

By Vaibhav ShridharEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 01:13:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 01:16:55 PM (IST)
  • Join करें
MP Cabinet Meeting: एमपी में मंडी टैक्स डेढ़ परसेंट किया गया, कपास पर घटाया; 15 जून से आगे नहीं बढ़ेगी ट्रांसफर की तारीख
मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले। फाइल फोटो

HighLights

  1. मंडी टैक्स बढ़ाने से सरकार को सालाना करीब 835 करोड़ रुपये मिलेंगे
  2. इस राशि का उपयोग अधोसंरचना और गोसंवर्धन में किया जाएगा
  3. कपास पर मंडी शुल्क गठान पर 1 रुपये से घटाकर 50 पैसे किया गया

नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। सीएम डॉ, मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें मध्य प्रदेश में मंडी टैक्स एक से बढ़ाकर डेढ़ परसेंट किया गया। इससे सरकार को लगभग 835 करोड़ रूपये एक साल में मिलेंगे जिसका उपयोग अधोसंरचना विकास और गोसंवर्धन के कामों में किया जाएगा। वहीं कपास पर मंडी शुल्क प्रति गठान पर एक रुपये के स्थान पर पचास पैसे किया गया है।

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त राशि देने का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ। मेट्रो रेल परियोजना की लागत में 3000 करोड रुपए की वृद्धि की गई। पहले यह 6941 हजार करोड़ रुपये थी, जो अब 10033 करोड़ रुपये हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष सफलता के साथ पूरे होने पर बधाई दी गई। प्रदेश में 21 जून तक विकास कार्यों का आयोजन किया जाएगा, 21 जून से शिविर भी लगेंगे।


मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से कहा कि वे 15 जून तक तबादले काम पूरा कर लें, तारीख में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। उर्वरकों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को जागरूक करने का काम करें।

यह भी पढ़ें : MP के राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप, तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस और भाजपा में टक्कर