• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

NEET UG की तैयारियों को लेकर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीसी के जरिए की अधिकारियों से चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर नीट यूजी 2026 की तैयारियों की समीक्षा की।

By Vaibhav ShridharEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 01:20:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 01:23:53 PM (IST)
  • Join करें
NEET UG की तैयारियों को लेकर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीसी के जरिए की अधिकारियों से चर्चा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीसी के जरिए तैयारियों की समीक्षा की।

HighLights

  1. परीक्षा 21 जून रविवार को प्रदेश के 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी
  2. सीएम ने पारदर्शी और सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए
  3. केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है

नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगामी रविवार 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। यह परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने परीक्षा से पहले टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर रोक लगा दी है। यह अस्थायी रोक 22 जून तक जारी रहेगी वहीं 30 जून तक मैसेज एडिटिंग का ऑप्शन बंद रहेगा। ताकि कोई पुराने मैसेज को एडिट कर परीक्षा को लेकर भ्रामक जानकारी ना फैला सके।


नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने और इसके कैंसिल होने के बाद से दूसरी बार परीक्षा 21 जून को होना है। ऐसे में केंद्र सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए सभी सख्त कदम उठा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी विद्यार्थियों को निर्देश जारी किया है कि वे सिर्फ आधिकारिक चैनल से जारी निर्देश पर ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें : बैतूल-इंदौर हाईवे पर जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवतियों और एक युवक की मौत