• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में उच्च शिक्षा विभाग ने 16 कॉलेजों में कर्मचारियों को दिया प्रमोशन, रजिस्ट्रार बनाकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित जिलों में भेजा

मध्य प्रदेश के 16 शासकीय महाविद्यालयों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति देकर द्वितीय श्रेणी रजिस्ट्रार बनाया गया। उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 11:34:39 AM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 11:34:39 AM (IST)
MP में उच्च शिक्षा विभाग ने 16 कॉलेजों में कर्मचारियों को दिया प्रमोशन, रजिस्ट्रार बनाकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित जिलों में भेजा
MP में उच्च शिक्षा विभाग ने 16 कॉलेजों में कर्मचारियों को दिया प्रमोशन। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 16 महाविद्यालयों के कर्मचारियों को वर्षों बाद पदोन्नति मिली।
  2. तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी रजिस्ट्रार बने कर्मचारी।
  3. भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में पदस्थापना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के 16 महाविद्यालयों में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति देकर द्वितीय श्रेणी के रजिस्ट्रार(पंजीयक) के पद पर पदस्थ किया गया।इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।इन कर्मचारियों को वर्षों इंतजार के बाद पदोन्नति दी गई है।

विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थानों में जिम्मेदारी

  • आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को पदोन्नति के बाद आगामी आदेश तक विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों एवं संस्थानों में रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत एमएल. मंगरोलिया को शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल में ही पदस्थ किया गया है।

  • दिलीप तिवारी को उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल, जबकि तरूलता शर्मा को सरोजनी नायडू शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है। राकेश शर्मा को शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल में जिम्मेदारी दी गई है।
  • इंदौर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में भेजे गए रजिस्ट्रार

    • इसी क्रम में केएल उपाध्याय को शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर और आनंद कुमार चौधरी को शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन भेजा गया है। संतोष कुमार सक्सेना को चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर और ज्योति केने को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में पदस्थ किया है।
    • अन्य पदस्थापना में डॉ. के.वी. बुनकर को गुना, किशोरीलाल चढ़ार को टीकमगढ़, नारायण प्रसाद संजोदिया को राजगढ़, तारा बिलवाल को झाबुआ, पीएस उईके को छिंदवाड़ा, शारदा प्रसाद सोनी को रीवा, राकेश कुमार दुबे को जबलपुर और छोटेलाल प्रजापति को दमोह में पदस्थ किया गया है।

    न्यायालय के आदेशों के अधीन रहेगी पदस्थापना

    शासन ने स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापना सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका एवं अन्य उच्च न्यायालय, जबलपुर में लंबित याचिकामें पारित होने वाले आदेशों के अधीन की गई है।

    यह भी पढ़ें- 35-37 साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति का इंतजार, बिजली बोर्ड के इंजीनियरों का फूटा गुस्सा, चालू प्रभार की मांग