
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) का कैलेंडर हर साल पिछड़ रहा है। मंडल समय पर परीक्षाएं नहीं करा पा रहा है और न ही समय पर परिणाम जारी किए जा रहे हैं। वर्ष 2025 में 15 भर्ती और पांच प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने के लिए कैलेंडर जारी किया था। अब तक 10 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। इनमें से सिर्फ चार के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं। अब इनमें से कुछ भर्ती परीक्षाएं अगले साल यानी 2026 में आयोजित की जाएंगी।
इससे परीक्षा परिणाम जारी होने में भी देरी होती है। इसका असर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ता है। खासतौर पर स्कूल शिक्षा विभाग की वर्ग-2 और वर्ग-3 के खाली पदों के लिए साल 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी पात्रता परीक्षा साल 2023 में आयोजित की गई थी। पात्रता परीक्षा में चयनित हुए परीक्षार्थियों की चयन परीक्षा साल 2025 में हुई। इसके परीक्षा परिणाम 25 सितंबर 2025 को जारी हुए। परीक्षा में चयनित हो चुके अभ्यर्थी अब नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें, कि सरकार का लक्ष्य सभी सरकारी विभागों के खाली पदों को भरना है। इसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग, वन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी सरकारी विभागों के खाली पद भरे जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद संबंधित विभाग भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर पा रहे।
ईएसबी ने इस बार अब तक 10 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया है। इनमें से सिर्फ चार के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं। प्रवेश परीक्षा सभी आयोजित की जा चुकी हैं। मंडल का परीक्षा कैलेंडर हर साल गड़बड़ा जाता है। इससे परीक्षा परिणाम जारी होने में भी देरी होती है। इसका असर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ता है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा अधिक प्रभावित स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ग-3 के खाली पदों के लिए साल 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी पात्रता परीक्षा साल 2023 में आयोजित की गई थी। पात्रता परीक्षा में चयनित हुए परीक्षार्थियों की चयन परीक्षा साल 2025 में हुई। इसके परीक्षा परिणाम 25 सितंबर 2025 को जारी हुए। परीक्षा में चयनित हो चुके अभ्यर्थी अब नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ब्राह्मण समाज ने किया सीएम आवास का घेराव, IAS संतोष वर्मा के खिलाफ की FIR की मांग, 60 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
वहीं, शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग-2 के अभ्यर्थी साल 2023 से परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। यही हाल शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग-3 का है। इसके लिए भी दो परीक्षाएं हो रही हैं। पहले पात्रता भर्ती परीक्षा हुई। पात्रता भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को चयन भर्ती परीक्षा देना है। इसके बाद इनके परिणाम जारी होंगे। फिर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।
ईएसबी डायरेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि मंडल समय से परीक्षाएं कराने के लिए कैलेंडर जारी करता है, लेकिन कभी-कभी विभागों द्वारा समय से पदों की संख्या सहित गाइडलाइन समय से नहीं मिलने के कारण भी देरी होती है।