• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में ESB ने तीसरी बार बदला परीक्षा कैलेंडर, कृषि विस्तार अधिकारी समेत ये जरूरी परीक्षाएं टलीं

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) अपने ही परीक्षा कैलेंडर का पालन करने में लगातार असफल साबित हो रहा है। अगस्त में प्रस्तावित परीक्षाओं की संशोधित ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 07:15:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 07:15:07 PM (IST)
एमपी में ESB ने तीसरी बार बदला परीक्षा कैलेंडर, कृषि विस्तार अधिकारी समेत ये जरूरी परीक्षाएं टलीं
एमपी में ESB ने तीसरी बार बदला परीक्षा कैलेंडर

HighLights

  1. ESB ने अगस्त की परीक्षाओं के लिए बदला समय-सारिणी
  2. कृषि विस्तार अधिकारी समेत कई परीक्षाएं फिर टलीं
  3. बार-बार तिथियां बदलने से अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) अपने ही परीक्षा कैलेंडर का पालन करने में लगातार असफल साबित हो रहा है। अगस्त में प्रस्तावित परीक्षाओं की संशोधित समय-सारिणी जारी करते हुए तीसरी बार कैलेंडर में बदलाव किया गया है। इससे पहले दिसंबर, 2025 और इस साल अप्रैल में प्रस्तावित परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला जा चुका है।

जनवरी से अब तक चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं सहित कई पात्रता परीक्षाओं की तिथियां बदली गई हैं। पांच अगस्त से शुरू होने वाली कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा अब सितंबर में होगी। इसी तरह समूह-01 उपसमूह-02 संयुक्त भर्ती परीक्षा, वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की तिथियों में भी संशोधन किया गया है।


नए कैलेंडर में 11 भर्ती परीक्षाओं और एक प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की रूपरेखा जारी की गई है, जबकि कई भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन अब भी लंबित हैं। बहुप्रतीक्षित वर्ग-1 शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026 को सूची में शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह पिछले कैलेंडर की वर्ग-1 शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026, समूह-2 उप समूह-2 और समूह-1 उप समूह 1 व समूह 2 उप समूह की संयुक्त भर्ती परीक्षाओं को सूची में शामिल नहीं किया गया है।

दो से तीन माह तक परीक्षाएं टलने से लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी, रोजगार प्राप्ति की योजना और मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार तिथियों के बदलने और प्रक्रियाओं में परिवर्तन के कारण उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।

वनरक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा में पदों को लेकर विवाद

वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा, जो अप्रैल में प्रस्तावित थी, यह 20 जून को आयोजित की गई। इसकी आवेदन प्रक्रिया फरवरी में पूरी कर ली गई थी। इसमें ओबीसी के पद शामिल नहीं किए गए थे। इस कारण प्रक्रिया विवादों में घिर गई। बाद में संबंधित विभाग द्वारा पदों की संख्या में संशोधन करते हुए ओबीसी वर्ग के लिए भी पद जोड़े गए हैं। दोबारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया में देरी हुई।

अस्पताल सहायक भर्ती के लिए नए सिरे से आवेदन हुए थे

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) के 1200 पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली जारी की गई थी। इस भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया मई तक की गई। इसकी परीक्षा जून में आयोजित हुई। इसी तरह नर्सिंग आफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा, जो पहले अप्रैल में आयोजित की जानी थी, वह 15 मई से शुरू हो पाई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में टीबी के खिलाफ बड़ा एक्शन... 7 माह में मिले 3800 मरीज, 2800 संपर्कों की जांच कर दी गई पहली डोज

अभ्यर्थी किसी भी परीक्षा की तैयारी मानसिक रूप से भी करते हैं। ऐसे में बार-बार परीक्षा कैलेंडर बदलने से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है। नीट इसका उदाहरण है। अभ्यर्थी समय-सारिणी के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर परीक्षा की तैयारी करते हैं। बदलाव से बहुत गड़बड़ होती है। - शबनम खान, वरिष्ठ करियर काउंसलर, भोपाल