MP ESB: सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी, सोमवार तक दर्ज कराएं आपत्ति
मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने गृह विभाग की सब इंस्पेक्टर और सूबेदार की भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 जनवरी को समा ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 08:29:24 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 08:29:24 PM (IST)
MP ESB: सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारीHighLights
- ईएसबी ने जारी की सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा की आंसर-की
- प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को सोमवार तक का मौका
- 1.53 लाख में से करीब 60 हजार अभ्यर्थी ही भर्ती परीक्षा में हुए शामिल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने गृह विभाग की सब इंस्पेक्टर और सूबेदार की भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 21 जनवरी को समाप्त हुई है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी मॉडल उत्तर कुंजी से अस्थायी रिजल्ट तैयार कर सकते हैं। अगर उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न को लेकर आपत्ति है तो वे सोमवार तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उन्हें आपत्ति सहित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।
आपत्ति सही होने पर मिलेंगे बोनस अंक, ईएसबी जारी करेगा अंतिम परिणाम
अभ्यर्थियों को प्रश्नों का जवाब गलत लगता है, तो भी उन्हें वे आपत्ति दर्ज कराना होगी। दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद मंडल कमेटी के सामने प्रकरणों को रखा जाएगा। अगर अभ्यर्थियों की आपत्ति उचित पाई जाती है, तो प्रश्नों को हटाकर सभी को बोनस अंक आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद ईएसबी अंतिम रिजल्ट जारी करेगा। ईएसबी द्वारा छह दिन में 12 पालियों में परीक्षाएं आयोजित कराई गई हैं।