भोपाल में होटल का खाना बना जहर! 80 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार... खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लिए सैंपल
भोपाल के करोंद इलाके में स्थित न्यू शिखा होटल उस समय विवादों में आ गया, जब यहां भोजन करने के बाद करीब 80 लोग बीमार पड़ गए। मामला 19 जनवरी का है, जब हो ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 09:55:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 09:58:40 PM (IST)
भोपाल के न्यू शिखा होटल में खाना खाते लोगHighLights
- बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर
- खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेजे
- रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: भोपाल के करोंद क्षेत्र में स्थित न्यू शिखा होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉयजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। 19 जनवरी को आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में शामिल लोगों की तबीयत कुछ ही घंटों में बिगड़ने लगी। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर 70 से 80 तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जन्मदिन पार्टी के बाद शुरू हुई परेशानी
शिकायतकर्ता चेतन कुमार श्रीवास ने बताया कि वह 19 जनवरी को अपने भतीजे का जन्मदिन मनाने सपरिवार न्यू शिखा होटल पहुंचे थे। पार्टी में करीब 150 लोग शामिल हुए थे। खाना खाने के कुछ घंटों बाद मेहमानों को पेट दर्द, उल्टी और लूज मोशन की शिकायत होने लगी। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिला।
अस्पताल में कराया गया उपचार
फूड पॉयजनिंग की शिकायत के बाद बीमार लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मुनाफे के लिए होटल प्रबंधन ने दूषित खाना परोसकर लोगों की जान जोखिम में डाली।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने
घटना के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन हरकत में आया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को अयोध्या बायपास स्थित पीपुल्स मॉल के पीछे संचालित न्यू शिखा होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान किचन और स्टोर में रखी कच्ची खाद्य सामग्री की जांच की गई।