MP के शिक्षकों के लिए नया नियम... गर्मी छुट्टी में ड्यूटी का अर्जित अवकाश चाहिए, तो ऑनलाइन हाजिरी जरूरी!
प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश सात जून को समाप्त हो रहा है। वहीं ग्रीष्मावकाश के दौरान जनगणना, निर्वाचन और अन्य प्रशासनिक क ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 31 May 2026 09:35:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 09:35:47 PM (IST)
MP के शिक्षकों के लिए नया नियमनईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश सात जून को समाप्त हो रहा है। वहीं ग्रीष्मावकाश के दौरान जनगणना, निर्वाचन और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए समय-समय पर शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित की गई थी। इसका अर्जित अवकाश तभी शिक्षकों को मिलेगा, जब वे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराए होंगे।
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने जारी किया नया निर्देश
इस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने नया निर्देश जारी किया है। डीपीआई द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्रीष्मावकाश के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
'हमारे शिक्षक ऐप' के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि संबंधित शिक्षक हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थिति दर्ज करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल वही शिक्षक अर्जित अवकाश के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज की हो।
फर्जी दावों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम
बिना ई-अटेंडेंस के किसी भी प्रकार का अवकाश लाभ नहीं दिया जाएगा। यह कदम शिक्षकों की वास्तविक उपस्थिति को प्रमाणित करने और फर्जी दावों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में रोंगटे खड़े करने वाला हिट एंड रन, BSF जवान के नाबालिग बेटे ने कार से 12 साल के बच्चे को हवा में उछाला, हालत गंभीर!