• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में युवाओं के लिए खुशखबरी... 85 हजार पदों पर होगी भर्ती, प्रमोशन से खाली हुई जगहें भी भरेगी सरकार

मध्य प्रदेश के शासकीय विभागों में रिक्त पड़े 85 हजार पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 04:53:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 04:56:01 PM (IST)
एमपी में युवाओं के लिए खुशखबरी... 85 हजार पदों पर होगी भर्ती, प्रमोशन से खाली हुई जगहें भी भरेगी सरकार
एमपी में युवाओं के लिए खुशखबरी... 85 हजार पदों पर होगी भर्ती

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में 85 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई तेज
  2. पदोन्नति से खाली हुए रिक्त पदों को भी भर्ती में किया शामिल
  3. ESB और MPPSC वर्ष 2026 में जारी करेंगे नए विज्ञापन

डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश के शासकीय विभागों में रिक्त पड़े 85 हजार पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि सीधी भर्ती के साथ-साथ हाल ही में हुई पदोन्नति प्रक्रिया से खाली हुई जगहों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) वर्ष 2026 में इन भर्तियों के विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।

प्रशासनिक कामकाज की सुगमता के लिए दिसंबर 2025 से रिक्तियों की समीक्षा कर लगभग एक लाख पदों पर बहाली के निर्देश दिए गए थे। एमपी ऑनलाइन के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग में 2,548 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा, एक दशक से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में लगभग एक लाख कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है, जिससे रिक्त हुए नए पदों का आकलन जारी है।


ESB और MPPSC द्वारा प्रस्तावित मुख्य रिक्तियां

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के जरिए पुलिस आरक्षक के 7,500, कृषि विस्तार अधिकारी के 2,784, पटवारी (दिव्यांग) व मंडल संयोजक के 2,506, उप अंकेक्षक व सहायक संपरीक्षक के 2,506, नर्सिंग ऑफिसर के 2,099 तथा वनरक्षक व जेल प्रहरी के 2,062 पदों समेत सूबेदार, आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर और हॉस्पिटल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

वहीं MPPSC के माध्यम से सहायक प्राध्यापक के 949, राज्य सेवा परीक्षा के 155 (डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी आदि), सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के 107, सहायक निदेशक के 71 और राज्य वन सेवा के 36 पदों पर विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में स्वजन से भीड़ में बिछड़ा मासूम, स्थानीय बालक ने दिखाई समझदारी; मां से मिलाया

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि घोषणाओं का समयबद्ध विभागीय क्रियान्वयन और नियमित भर्ती प्रक्रिया बेहद आवश्यक है।