MP IPS Transfer List: एमपी के ग्वालियर DIG समेत तीन अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। वल्लभ भवन से जारी इस आदेश के तहत तीन व ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 10 May 2026 04:00:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 04:00:33 PM (IST)
MP IPS Transfer ListHighLights
- ग्वालियर DIG राकेश सगर को भोपाल पुलिस मुख्यालय भेजा गया
- आशुतोष बागरी को बुरहानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक का प्रभार मिला
- ASP विदिता डागर को SAF की 2री वाहिनी में सेनानी नियुक्त किया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। वल्लभ भवन से जारी इस आदेश के तहत तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में ग्वालियर और बुरहानपुर जिलों के प्रशासनिक समीकरणों में बदलाव किया गया है।
राकेश सगर को पुलिस मुख्यालय की कमान
जारी अधिसूचना के अनुसार, 2010 बैच के IPS अधिकारी राकेश सगर, जो वर्तमान में ग्वालियर में '2री वाहिनी, वि.स.बल' (SAF) के सेनानी और उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया है। सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
आशुतोष बागरी बने बुरहानपुर SP
2015 बैच के IPS अधिकारी आशुतोष बागरी को मैदानी पोस्टिंग दी गई है। बागरी, जो वर्तमान में 17वीं वाहिनी, वि.स.बल, भिण्ड में सेनानी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक (SP), जिला बुरहानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से बुरहानपुर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विदिता डागर को मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक तबादलों की इस सूची में 2021 बैच की IPS अधिकारी विदिता डागर का नाम भी शामिल है। वर्तमान में जिला ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात डागर को पदोन्नत/स्थानांतरित करते हुए सेनानी, 2री वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है।