• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

23 जून से MP में शुरू होगा जनसेवा अभियान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होंगे विशेष कार्यक्रम

मध्य प्रदेश में 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में जनसेवा अभियान चलेगा। युवा सम्मेलन, रक्तदान, स्वच्छता और राष्ट्रवाद आधारित...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 09:35:45 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 09:35:45 AM (IST)
  • Join करें
23 जून से MP में शुरू होगा जनसेवा अभियान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होंगे विशेष कार्यक्रम
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में प्रदेश में शुरू होगा कार्यक्रम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 23 जून से 6 जुलाई तक जनसेवा अभियान चलेगा।
  2. युवा सम्मेलन, निबंध प्रतियोगिता और संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  3. बूथ गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम और व्याख्यान होंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में मंगलवार 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भर में जनसेवा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत युवा सम्मेलन, निबंध प्रतियोगिता और संवाद कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महापौर और नगरपालिका अध्यक्षों को संबोधित करते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

भाजपा इस अवसर पर बूथ गौरव दिवस मनाएगी। बूथ स्तर पर कार्यक्रम व जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति पर व्याख्यान होंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा छात्र सम्मेलन करेगा।

नगरीय निकाय मार्गों को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करें- सीएम

naidunia_image

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शिक्षाविद, चिंतक, सांसद और दूरदर्शी राजनेता थे। उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जम्मू-कश्मीर में विशेष व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन किया।

  • 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्रहित को हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखने का संदेश दिया। उनकी पुण्यतिथि 23 जून से उनकी जयंती छह जुलाई तक जनसेवा अभियान चलाकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
  • पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रमों के जरिये नई पीढ़ी को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का मौका मिलेगा। नगरीय निकाय मार्गों व उद्यानों का नामकरण डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कर सकते हैं।
  • ये खबर भी पढ़ें- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, मुक्तिधाम में ही बनाए जाएं मृत्यु प्रमाण पत्र; विधायक निधि से लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

    जिलों में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    भाजपा द्वारा विचार गोष्ठियां आयोजित कर जनता को बताया जाएगा कि कैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को सरकार किया। सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन व छात्र सम्मेलन होंगे। इनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सामाजिक, राजनीतिक योगदान के साथ केंद्रीय मंत्री और जनसंघ संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान पर केंद्रित व्याख्यान होंगे।