• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 2 हजार चयनित 'शिक्षकों' की नियुक्ति पर मंडराया संकट, रिजल्ट अटका तो अभ्यर्थियों का धरना शुरू

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 में चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) भोपाल परिसर में तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरना शुरू कर ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 10:06:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:06:49 PM (IST)
एमपी में 2 हजार चयनित 'शिक्षकों' की नियुक्ति पर मंडराया संकट, रिजल्ट अटका तो अभ्यर्थियों का धरना शुरू
एमपी में 2 हजार चयनित 'शिक्षकों' की नियुक्ति पर मंडराया संकट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 में चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) भोपाल परिसर में तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि डीएलएड अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से उनकी नियुक्ति पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने माशिमं से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की है।

10 अगस्त से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन

चयनित अभ्यर्थियों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 10 अगस्त के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सत्यापन के दौरान डीएलएड अंतिम वर्ष का परिणाम प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ऐसे में परिणाम जारी नहीं होने पर हजारों अभ्यर्थी पात्र होने के बावजूद दस्तावेज सत्यापन से वंचित हो सकते हैं।


परीक्षा खत्म हुए 50 दिन बीते, मूल्यांकन कार्य भी पूरा

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि डीएलएड परीक्षा संपन्न हुए करीब 50 दिन बीत चुके हैं। मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो चुका है, इसके बावजूद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परिणाम घोषित नहीं किया गया। इससे चयनित अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता का माहौल है।

प्रदेश भर के 2000 चयनित उम्मीदवारों का भविष्य अधर में

अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदेशभर के लगभग दो हजार चयनित उम्मीदवारों का डीएलएड अंतिम वर्ष का परिणाम अभी लंबित है। उनका कहना है कि यदि समय रहते परिणाम जारी नहीं किया गया तो उनकी नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द परिणाम घोषित नहीं किया गया तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी में बन रहे 60 नए सांदीपनि विद्यालय, 100% रिजल्ट पर मिलेगा 1 लाख का इनाम, पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले