• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: भिंड में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट', भोपाल समेत 33 जिलों में बरसेंगे बदरा; जानें मौसम का हाल

बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणाली के प्रभाव से बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 08:45:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 09:01:24 PM (IST)
MP Weather Update: भिंड में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट', भोपाल समेत 33 जिलों में बरसेंगे बदरा; जानें मौसम का हाल
भिंड में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'( फाइल फोटो)

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, 10 जुलाई से बारिश की गतिविधियां होंगी कम
  2. भिंड में रेड अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश और 33 जिलों में येलो अलर्ट
  3. बुधवार को बुरहानपुर में सबसे अधिक 55 मिमी और दमोह में 44 मिमी वर्षा दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणाली के प्रभाव से बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि अब यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर गुरुवार तक रहेगा, जबकि 10 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है।

मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार रायकवार के अनुसार बुधवार को सबसे अधिक 55 मिलीमीटर वर्षा बुरहानपुर और 44 मिलीमीटर दमोह में दर्ज की गई। इसके अलावा टीकमगढ़ में 20 मिमी, खजुराहो में 19 मिमी, जबलपुर में 12 मिमी, नर्मदापुरम में 28 मिमी तथा बैतूल और खरगोन में 12-12 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी भोपाल में भी दोपहर बाद बारिश हुई।


आज भिंड में रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार के लिए भिंड जिले में अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजगढ़, रतलाम, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजधानी भोपाल समेत 33 जिलों में गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

शाम 5:30 बजे तक दर्ज वर्षा (मिमी)

ग्वालियर – 3.0

खंडवा – 6.0

सागर – 5.0

नरसिंहपुर – 3.0

उज्जैन – 2.0

श्योपुर – 2.0

छिंदवाड़ा – 2.0

सतना – 1.0

रतलाम – 0.6

मंडला – 0.4

धार – 0.2

दतिया – 0.1

यह भी पढ़ें- भोपाल-बैरसिया के चोरों ने सीहोर में डाला था डाका, कोतवाली पुलिस ने दबोचा; सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त