• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में आंदोलनरत शिक्षकों का एलान! नहीं भरेंगे TET परीक्षा का फॉर्म, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

तीसरे दिन ग्वालियर और चंबल संभाग से बड़ी संख्या में शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों क...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 10:02:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 10:02:31 PM (IST)
भोपाल में आंदोलनरत शिक्षकों का एलान! नहीं भरेंगे TET परीक्षा का फॉर्म, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
शिक्षकों का नीलम पार्क में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना

HighLights

  1. शिक्षकों का नीलम पार्क में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना
  2. पुराने शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्त रखने की मांग
  3. अव्यवहारिक ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग में लंबित मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी नीलम पार्क में जारी रहा। तीसरे दिन ग्वालियर और चंबल संभाग से बड़ी संख्या में शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद टीईटी परीक्षा अनिवार्य करना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है।

TET से मुक्ति और ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

आंदोलनरत शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। इसके अलावा नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना, अव्यवहारिक ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने सहित अन्य लंबित मांगों के निराकरण की मांग की गई।


जगदीश यादव का टीईटी फॉर्म न भरने का आह्वान

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयोजक जगदीश यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि 25 वर्ष की सेवा लेने के बाद अब शिक्षकों से परीक्षा लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक इसका विरोध और बहिष्कार जारी रखेंगे। उन्होंने शिक्षकों से टीईटी परीक्षा के फार्म नहीं भरने और मांगों के लिए एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।

वरिष्ठता और सम्मान से जुड़ा मामला: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्वालियर-चंबल संभाग से आए शिक्षकों ने कहा कि मामला केवल टीईटी परीक्षा का नहीं, बल्कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के सम्मान, वरिष्ठता और सेवा अधिकारों से भी जुड़ा है। मोर्चा पदाधिकारियों राकेश दुबे, राजेश नायक, डीके सिंगोर और राकेश पटेल सहित अन्य ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मोर्चा पदाधिकारियों ने अलग-अलग संभागों से अधिक से अधिक शिक्षकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- एमपी सरकार ने फिर लिया 1500 करोड़ रुपये का कर्ज, कुल आंकड़ा 5.42 लाख करोड़ पार, विपक्ष ने उठाए सवाल