• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मप्र के गांवों से दिखेगी आकाशगंगा : पर्यटन विभाग शुरू कर रहा 'एस्ट्रो-टूरिज्म'; 6 गांवों में ₹6 करोड़ से लगेंगे टेलीस्कोप

मप्र में पहली बार एस्ट्रो-टूरिज्म की शुरू हो रहा है। पर्यटन विभाग ने छह ग्रामीण पर्यटन स्थलों का चयन किया है, जहां पर्यटक टेलीस्कोप से आकाशगंगा, ग्रहो...और पढ़ें

By Sushil PandeyEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 01:48:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 02:06:21 PM (IST)
  • Join करें
मप्र के गांवों से दिखेगी आकाशगंगा : पर्यटन विभाग शुरू कर रहा 'एस्ट्रो-टूरिज्म'; 6 गांवों में ₹6 करोड़ से लगेंगे टेलीस्कोप
प्रतीकात्मक फोटो एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. 6 ग्रामीण पर्यटन स्थलों से पर्यटक आकाशगंगा, ग्रहों और खगोलीय पिंडों का रोमांचक नजारा देख सकेंगे
  2. गुजरात की विशेषज्ञ एजेंसियां स्थानीय युवाओं को खगोल विज्ञान और टेलीस्कोप संचालन का प्रशिक्षण दे रही हैं
  3. परियोजना के तहत प्रत्येक गांव में स्टार गेजिंग प्लेटफॉर्म, टेलीस्कोप और पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश का पर्यटन विभाग अब पर्यटकों को दूरदराज स्थित गांवों से अंतरिक्ष में आकाशगंगा और दूसरे ग्रहों-उपग्रहों के दर्शन कराएगा।

इसे एस्ट्रो-टूरिज्म (अंतरिक्ष पर्यटन) नाम दिया गया है। इसके तहत प्रदूषण से दूर शांत वन क्षेत्रों से लगे ग्रामीण इलाकों में पर्यटकों के लिए स्टार गेजिंग (तारामंडल और खगोलीय पिंडों को देखने की सुविधा) शुरू की जाएगी।

6 गांवों को किया शामिल

योजना के प्रथम चरण में छह गांवों रिचकुड़ी (दमोह जिला), ज्ञानपुरा (धार), धूसवानी (छिंदवाड़ा), बंचा (बैतूल), धाबा (नर्मदापुरम) और रांचा (उमरिया) का चयन कर लिया गया है। इन गांवों में होम स्टे जैसी ग्रामीण पर्यटन सुविधाएं पहले से विकसित हैं। ये गांव पहाड़, वन, झरने, धार्मिक-ऐतिहासिक पर्यटन केंद्रों और बाघ अभयारण्यों के नजदीक हैं। यानी यह पर्यटकों के लिए पूरे पैकेज के रूप में होगा।

योजना को धरातल पर उतारने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन मंडल ने गुजरात की दो एजेंसियों स्टार गेजिंग इंडिया और अंकुर इलेक्ट्रॉनिक्स को जिम्मेदारी सौंपी है। ये एजेंसियां चयनित गांवों के युवाओं को खगोल विज्ञान और टेलीस्कोप संचालन का प्रशिक्षण दे रही हैं। इसके बाद ये युवा एस्ट्रो-गाइड के रूप में स्टार गेजिंग साइट का संचालन करेंगे।


यह भी पढ़ें- खुद के दम पर शुरू की 'जनता की लैब', मुफ्त में करते हैं हवा, पानी और मिट्टी की जांच

इस साल अक्टूबर-नवंबर से होगी शुरूआत

अधिकारियों के अनुसार इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर तक कुछ गांवों में अंतरिक्ष दर्शन की शुरुआत हो जाएगी। अभी तक लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में स्टार गेजिंग की सुविधा है। इस परियोजना में प्रशिक्षण, उपकरण, प्रचार-प्रसार और संचालन की व्यवस्था में प्रत्येक गांव पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। होम स्टे के पास उचित स्थान चिह्नित कर प्लेटफार्म बनाया जाएगा। वहां टेलीस्कोप जैसे उपकरण लगाए जाएंगे। वहीं पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

जिन गांवों को चुना गया, वे अन्य कारणों से भी हैं खास

1. रिचकुड़ीः 10-11वीं शताब्दी की कुबेर प्रतिमा इसी गांव से मिली थी। होम स्टे में बुंदेलखंडी संस्कृति का अनुभव मिलता है। रानी दुर्गावती बाघ अभयारण्य, सिंगोरगढ़ का किला, निदान कुंड कुछ ही दूरी पर।

2. ज्ञानपुराः हरे-भरे पेड़ों से घिरा शांत वातावरण। भोजशाला से तीन किमी, मांडू से 20 किमी दूर है।

3. धुसवानीः पर्यटक स्थल तामिया से चार किमी दूर। होम स्टे, गोंड-भारिया आदिवासी संस्कृति और शिल्प का प्रमुख केंद्र।

4. बंचाः घने वनों, पहाड़ियों से घिरा गांव घुघरा और मछना नदियों के संगम पर बसा है। होम स्टे है। बालाजीपुरम मंदिर और ताप्ती नदी का उद्गम स्थल नजदीक है।

5. धाबाः सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के प्रवेश द्वार मढ़ई के पास। नर्मदा और तवा का संगम। तवा जलाशय भी पास है। होम स्टे भी।

6. रांचा: बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के प्रवेश द्वार ताला के पास। पक्षी प्रेमियों के लिए पहले से लोकप्रिय स्थान। जंगल सफारी, बर्ड वाच और बदरी का किला देखने का अवसर।

अभी तक ग्रामीण पर्यटन के तहत होम स्टे जाने वाले पर्यटक बैलगाड़ी की सवारी, गांव और खेतों का भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे हैं। अब वे रात में अंतरिक्ष के नजारे देखने का रोमांच भी प्राप्त कर सकेंगे। हर मौसम में अंतरिक्ष का नजारा बदलता रहता है, इसलिए पर्यटकों को हर बार कुछ नया देखने को मिलेगा। - डॉ. इलैयाराजा टी., प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पर्यटन मंडल