मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न... भोपाल समेत इन जिलों में 6 मार्च से बादल और हल्की बारिश के आसार
MP Weather Update: उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा उत्तर-पश्चिम भारत में तेज उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 10:58:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 11:04:41 PM (IST)
मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, AI Generated imageHighLights
- 6 मार्च से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, दिखेगा बादलों का डेरा
- मालवा-निमाड़ और भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश संभव
- धार और रतलाम समेत कई जिलों में पारा 35 डिग्री के पार
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा उत्तर-पश्चिम भारत में तेज उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से मध्य प्रदेश का मौसम अगले चार दिनों में करवट लेने जा रहा है। छह मार्च से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का अग्रिम असर प्रदेश में बादलों की आवाजाही और हल्की वर्षा की संभावना के रूप में दिखाई देगा। इसके प्रभाव से मालवा-निमाड़, भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में हल्की गिरावट और तेज हवाओं के कारण दिन का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बने रहने के संकेत हैं।
भीषण गर्मी की दस्तक: धार और खंडवा में पारा 35 डिग्री के पार
मंगलवार को मध्य प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के सभी संभागों में दिन का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन और रतलाम में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को दिन के तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
प्रदेश के चारों महानगरों का तापमान
![naidunia_image]()