• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 14th August: 15 अगस्त को प्रदेश में शुरू होगी झमाझम वर्षा, आज इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पश्चिम इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 09:47:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 09:47:48 PM (IST)
MP Weather 14th August: 15 अगस्त को प्रदेश में शुरू होगी झमाझम वर्षा, आज इन जिलों में येलो अलर्ट
MP Weather 14th August: 15 अगस्त को प्रदेश में शुरू होगी झमाझम वर्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मानसून ट्रफ के उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने से मध्य प्रदेश में गुरुवार को वर्षा की गतिविधियों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, रुक-रुक कर पड़ रही हल्की बौछारों के कारण प्रदेश भर में तापमान सामान्य या उससे नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग का पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पश्चिम इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। इसके चलते मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया।


सतना में हुई सबसे ज्यादा बारिश, इन जिलों में भी पड़ीं बौछारें

गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक 15 मिलीमीटर वर्षा सतना में दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर में 9.0 मिलीमीटर, खजुराहो व रतलाम में 2.0 मिलीमीटर, इंदौर व मलाजखंड में 1.0 मिलीमीटर और भोपाल, धार, गुना, नर्मदापुरम व सागर में भी हल्की बौछारें पड़ीं।

15-16 अगस्त से फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक डिप्रेशन बना हुआ है। इसका असर प्रदेश में 15 और 16 अगस्त से दिखाई देगा, जिससे प्रदेश में एक बार फिर तेज और झमाझम वर्षा का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, खसरा नंबर 612 पर ही पढ़ी जाएगी शुक्रवार की जुमे की नमाज

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
भोपाल 27.8 23.1
इंदौर 26.0 22.4
ग्वालियर 33.5 26.4
जबलपुर 31.0 24.8

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)