• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 17th August: इन 39 जिलों में होगी बारिश... 19-20 अगस्त के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए सीधी और डिंडोरी जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और प्रदेश के बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उ...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 09:28:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 09:28:56 PM (IST)
MP Weather 17th August: इन 39 जिलों में होगी बारिश... 19-20 अगस्त के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी
MP Weather 17th August: सीधी समेत इन 39 जिलों में होगी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम वर्षा हुई, जिससे दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार दतिया में शाम साढ़े पांच बजे तक सर्वाधिक 45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अलर्ट और सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए सीधी और डिंडोरी जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और प्रदेश के बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल से उत्तरी ओडिशा तक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में अवदाब में बदल सकता है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर से पास हो रही है।


इसके अलावा जबलपुर में 13 मिलीमीटर, दमोह में 7 मिलीमीटर और गुना में 4 मिलीमीटर बरसात हुई। वहीं मंडला में 2 मिलीमीटर, टीकमगढ़ में 1 मिलीमीटर, भोपाल में 0.9 मिलीमीटर, बैतूल में 0.6 मिलीमीटर और नर्मदापुरम में 0.2 मिलीमीटर पानी बरसा। प्रदेश में निरंतर हो रही वर्षा के कारण दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है। दमोह, गुना और जबलपुर में दिन के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई। राजधानी भोपाल का तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

यूपी की तरफ बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में वर्षा की गतिविधियां तेज रहेंगी। मध्य और पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार 19 और 20 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

  • शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम
  • भोपाल -- 26.8 -- 22.8
  • इंदौर -- 29.3 -- 22.4
  • ग्वालियर -- 31.3 -- 26.3
  • जबलपुर -- 26.0 -- 24.2

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में

यह भी पढ़ें- भोपाल-रीवा वंदे भारत में अब 8 की जगह चलेंगे 16 कोच... 24 अक्टूबर तक मिलेंगे अतिरिक्त कन्फर्म टिकट