• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

बिजली कंपनी PDTC ने लॉन्च की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी शुरू…अब आसानी से मिलेगी हर जानकारी

भोपाल सेंट्रल रीजन की बिजली डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी (PDTC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ई-लाइब्रेरी पोर्टल लॉन्च कर दिया है।

By anjalisingh tomarEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 08:12:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 08:12:35 PM (IST)
बिजली कंपनी PDTC ने लॉन्च की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी शुरू…अब आसानी से मिलेगी हर जानकारी
PDTC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च कर दी है। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सेंट्रल रीजन की बिजली डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के पावर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर (PDTC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) लॉन्च कर दी है। इस डिजिटल पहल के माध्यम से संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, इंफ्रास्ट्रक्चर, हॉस्टल सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। PDTC के डायरेक्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कदम प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है।

वेबसाइट में मिलेगी कई सुविधाएं

  • वेबसाइट पर सेंटर द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न टेक्निकल और मैनेजरीयल ट्रेनिंग प्रोग्राम्स का पूरा ब्योरा उपलब्ध रहेगा।
  • विषय विशेषज्ञ (Subject Matter Experts) और इच्छुक फैकल्टी सदस्य ऑनलाइन माध्यम से फैकल्टी रजिस्ट्रेशन और एम्पैनलमेंट (Empanelment) के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक समर्पित ई-लाइब्रेरी सेवा शुरू की गई है। इसमें ट्रेनिंग से जुड़ी स्टडी मैटेरियल, ई-बुक्स, रिसर्च पेपर्स और अन्य उपयोगी डिजिटल संसाधन एक ही जगह मिलेंगे।

डिजिटल पहल का प्रभाव

इस एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के शुरू होने से प्रशिक्षणार्थियों, बिजली कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और बाहरी फैकल्टी मेंबर्स को सभी जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी, बल्कि हॉस्टल और ट्रेनिंग संबंधी सेवाओं का लाभ उठाना भी अधिक सुगम हो जाएगा।