
नईदुनिया प्रतिनिधित, भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यह विशेष ट्रेन 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए विभिन्न शहरों से भोपाल आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद करेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षार्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ और उनकी सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
गाड़ी संख्या 09354 इंदौर–भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन दिनांक 20 जून 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से प्रातः 11:25 बजे प्रस्थान कर फतेहाबाद 12.00 बजे, बड़नगर 12.42 बजे, रतलाम 13.30 बजे, नागदा 14.23 बजे, उज्जैन 15.25 बजे, मक्सी 16.30 बजे, शुजालपुर 17.21 बजे, सीहोर 18.00 बजे एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन 18.38 बजे आगमन कर उसी दिन सायं 19:00 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09353 भोपाल–रतलाम स्पेशल ट्रेन दिनांक 20 जून 2026 को भोपाल स्टेशन से सायं 19:40 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर 20.08 बजे, सीहोर 20.34 बजे, शुजालपुर 20.59 बजे, मक्सी 21.59 बजे, उज्जैन 23.05 बजे एवं अगले दिन नागदा रात 00.05 बजे आगमन कर गंतव्य स्टेशन रतलाम 00.55 बजे पहुंचेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 13 स्लीपर कोच, 2 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 2 एसएलआर/डी कोच शामिल होंगे।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे इस स्पेशल ट्रेन सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
उक्त विशेष ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए एनटीईएस/रेलवन ऐप अथवा भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर पता कर सकते हैं।